फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पोल खोल अभियान शुरू करेगा रालोद

पोल खोल अभियान शुरू करेगा रालोद

Sun, 29 Jul 2018 11:58 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
पोल खोल अभियान शुरू करेगा रालोद
सोनभद्र। राष्ट्रीय लोकदल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ पोल खोल अभियान और सामाजिक न्याय की लड़ाई शुरू कर दी है। पार्टी अभियान के तहत आंदोलन करेगी। रविवार को पार्टी के प्रदेश महासचिव चौधरी यशवंत सिंह ने राबर्ट्सगंज में पत्रकार वार्ता कर केंद्र और प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर फेल करा दिया। कहा, रालोद इन सरकारों के खिलाफ मोर्चा खोलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा करने में असफल है। देश वर्तमान समय में कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है। देश में महंगाई, बेरोजगारी, भूखमरी, लूट, हत्या, महिलाओं पर अत्याचार जैसी गंभीर घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो रही है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ इन ज्वलंत समस्याओं पर बोलने से हिचक रहे हैं। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार व लूटपाट के मामले में पिछली सरकारों को भी पीछे छोड़ दिया है। यशवंत ने कहा कि भुखमरी पर अंकुश लगाए बिना महंगाई को बेतहाशा बढ़ाया जा रहा है। किसान, मजदूर, गरीब हर वर्ग परेशान है। पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार पटेल, फतेह मोहम्मद, दीप नारायण पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed