{"_id":"5ae9fd404f1c1b9b098b7afa","slug":"71525284160-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैविक खाद से अधिक मुनाफे की होगी खेती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैविक खाद से अधिक मुनाफे की होगी खेती
Updated Wed, 02 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योरपुर/बभनी(सोनभद्र)। बभनी और म्योरपुर ब्लॉक सभागार में बुधवार को ग्राम स्वराज अभियान के तहत कृषक कल्याण कार्यशाला हुई। इसमें किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरूक करने के साथ ही उनकी आय दोगुनी करने के उपाय सुझाए गए। किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। म्योरपुर में कृषि विज्ञान केंद्र मिर्जापुर के वैज्ञानिक डॉ. एमपी सिंह ने जैविक खाद से खेती पर जोर देते हुए कहा कि नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश एवं सूक्ष्म पोषक तत्व की आवश्यकता खेती के लिए पड़ती है। जिसकी पूर्ति किसान रासायनिक उर्वरक से करता है।
कहा गुणवत्तायुक्त उत्पाद व आय दोगुना करने के लिए किसान इन तत्वों की पूर्ति सड़ी हुई खाद से करें। इससे जैविक उर्वरक से होने वाली खेती में लागत कम लगेगी और गुणवत्तायुक्त अधिक उत्पादन प्राप्त कर आय दोगुनी हो सकती है। उन्होंने सब्जी, आम एवं नींबू के फलदार वृक्षों से आय बढ़ाने के तमाम उपाय बताएं। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के रामदुलार ने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत कृषकों को ड्रिप, मिनी स्प्रिंकलर, रेनगन आदि सामान 90 फीसदी छूट पर उपलब्ध है। कार्यशाला में ग्राम प्रधान लालता जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य मान सिंह गौड़, भूमि संरक्षण अधिकारी मुरली मनोहर, रेशम विकास विभाग के अभिषेक यादव, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से अवनीश सिंह, राजेश कुमार, ब्रह्मदेव मौजूद रहे। उधर बभनी में मुख्य अतिथि शारदा खरवार अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रांत संगठन मंत्री और विशिष्ट अतिथि देवनरायन खरवार रहे। यहां सहायक आयुक्त एव सहायक निबंधन सहकारिता टीएन सिंह ने सरकार की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। शारदा खरवार ने भी सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे मे बताया। देवनरायन सिह खरवार ने किसानों से कृषि प्रणाली मे सुधार कर उन्नत बीज के प्रयोग पर बल दिया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. रत्नाकर पांडेय ने बताया कि किसान अपने खेतों की मिट्टी का परीक्षण कराएं। जैविक खाद का प्रयोग करें। उन्नत बीजों का प्रयोग करें। यहां पशु चिकित्साधिकारी विनोद कुमार सिन्हा, एडीओ कृषि सूर्यभान सिंह, एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव मौजूद रहे।