{"_id":"5ae361094f1c1b60098b6d91","slug":"71524850953-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य में लापरवाही पर कंपनी को करें ब्लैक लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य में लापरवाही पर कंपनी को करें ब्लैक लिस्ट
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगरौली । कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को कलेक्टर अनुराग चौधरी ने वृहद पेयजल के तहत शहर में पेयजल उपलब्ध कराने के साथ ही सिवरेज लाईन एवं प्रधानमंत्री आवास प्रगति की समीक्षा की। चेतावनी देते हुए कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाली कार्यदायी संस्था को तत्काल प्रभाव से ब्लैक लिस्ट किया जाए।
निगमायुक्त शिवेंद्र सिंह ने अमृत योजना पेयजल, सिवरेज लाईन सहित प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की जानकरी दी। कलेक्टर ने कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि अगले माह शहरवासियों को इस योजना के तहत शुद्धपेय जल उपलब्ध हो जाना चाहिए। हर हाल में निर्धारित पेयजल के लिए मोरवा के वार्ड के साथ बैढन शहर में भी पेयजल उपलंब्ध कराना होगा। कलेक्टर ने संबंधित कंपनियों को मोरवा एवं बैढन में पेयजल दिए जाने के लिए वार्ड वासियों को अभियान चलाकर कनेक्शन दिए जाने का निर्देश दिया। सिवरेंज कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। निगमायुक्त ने अवगत कराया कि केके सुपन इंजीनियरिंग लिमिटेड को कार्य करना है। एक वर्ष में महज चार फीसद कार्य किया गया है जो काफी धीमी गति है। इस मौैके पर एसडीएम विकास सिंह, उपायुक्त आरपी बैस, कार्यपालन यंत्री आरके जैन, सहायक यंत्री संतोष पांडेय आदि उपस्थित थे।
सिमप्लैक्स में शुद्ध पेयजल देने का निर्देश
सिंगरौली के कलेक्टर अनुराग चौधरी ने गुरुवार की शाम पुनर्वास कालोनी नवजीवन विहार के लिए एनटीपीसी विंध्यनगर द्वारा निर्मित किए गए जल शोधन संयत्र एवं पंमहाउस का अवलोकन किया। मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुनर्वास कालोनी के अतिरिक्त सिमप्लैक्स कालोनी में भी शुद्ध पेयजल उपलंब्ध कराया जाए। भ्रमण के दौरान निगम अध्यक्ष चंद्रप्रताप विश्वकर्मा, निगमायुक्त शिवेंद्र सिंह सहित निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।