{"_id":"5ae35f264f1c1b5c098b6d6a","slug":"71524850470-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासदों की जगह पहुंचे प्रतिनिधि, बैठक टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासदों की जगह पहुंचे प्रतिनिधि, बैठक टली
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुर्क। नगर पंचायत चुर्क-गुुर्मा बोर्ड की शुक्रवार को होने वाली बैठक में पहुंचे सभासदों के प्रतिनिधियों को अधिशासी अधिकारी ने लौटा दिया। प्रतिनिधियों को बैठक में हिस्सा न लेने देने पर अन्य सभासद भी लौट गए। इससे बैठक नहीं हो सकी। बैठक में गृहकर को लेकर चर्चा की जानी थी। ईओ दिनेश कुमार का कहना है कि नियम है कि सभासद ही बोर्ड की बैठक में हिस्सा लेंगे लेकिन उनके प्रतिनिधि आए थे, इसलिए कोरम पूरा न होने पर बैठक नहीं हुई।
नगर पंचायत सभागार में शुक्रवार को पंचायत बोर्ड की बैठक होनी थी। बोर्ड में कुल दस सभासद हैं। इसमें से पांच सभासद महिलाए हैं। शुक्रवार को जब निर्धारित समय पर बैठक में सभासद आए तो पांच सभासद खुद आए और पांच सभासदों के प्रतिनिधि पहुंचे। बैठक शुरू होने से पहले ही प्रभारी अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि जो सभासद आए हैं वे बैठक में हिस्सा लें और जिन सभासदों के प्रतिनिधि आए हैं वे लौट जाए। इस पर प्रतिनिधि वहां से जाने लगे तो अन्य सभासद भी उठ गए और बोले की जब सभी सभासद आएंगे तो बैठक होगी। इस पर ईओ ने बैठक स्थगित कर दिया। उधर नगर पंचायत अध्यक्ष गीता देवी का कहना है कि बोर्ड में पांच महिला सभासद हैं। वे बैठक में नहीं आईं। किसी के पति तो किसी का बेटा प्रतिनिधि बनकर बैठक में पहुंचा था, इस नाते कोरम के अभाव में बैठक नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि बैठक में गृहकर, पुराने कार्यों की समीक्षा की जानी थी।