फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   जन चौपाल सड़क चौड़ीकरण का उठा मामला

जन चौपाल सड़क चौड़ीकरण का उठा मामला

Mon, 23 Apr 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
जन चौपाल सड़क चौड़ीकरण का उठा मामला
भारतीय जनता पार्टी के ग्राम स्वराज अभियान के तहत ओबरा के विधायक संजय गौड़ ने रविवार को रेहटा ग्राम सभा में रात्रि प्रवास कर केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

रेहटा सेक्टर अध्यक्ष लाल बाबू केशरी के आवास पर आयोजित जन चौपाल में शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला गैस, विद्युतीकरण एवं स्वच्छता अभियान पर चर्चा की गई। इस दौरान ग्राम प्रधान व सचिव की उदासीनता के कारण योजनाओं से कितने लोग लाभ लिए इसकी सूची नहीं मिलने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी भी देखी गई। विधायक संजय गौड़ ने कहा कि योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाई जाए, जिससे अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सके। वरिष्ठ भाजपा नेता केसी जैन ने औड़ी मोड़ से शक्तिनगर फोरलेन में हो रही देरी पर चर्चा करते हुए कहा कि सड़क का चौड़ीकरण होने से यहां की जनता को दुर्घटना सहित पर्यावरण प्रदूषण से लाभ मिलेगा। सड़क के कार्य में आ रही बाधा को तत्काल दूर कर कार्य को शुरू कराया जाए। मंडल अध्यक्ष प्रभाशंकर मिश्रा ने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य तभी सफल होगा जब अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे। इस अवसर पर अजीत सिंह कंग, संजय तिवारी, मोहन लाल कुशवाहा, उमेश पटेल, अभिषेक विश्वकर्मा, आनंद दीक्षित, विगन खरवार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed