फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   महज वाहन स्टैंड बनकर रह गया राजकीय मॉडल स्कूल

महज वाहन स्टैंड बनकर रह गया राजकीय मॉडल स्कूल

Tue, 10 Apr 2018 11:16 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
महज वाहन स्टैंड बनकर रह गया राजकीय मॉडल स्कूल
चतरा ब्लॉक के रामगढ़ कस्बे में करीब दो वर्ष से बनकर तैयार पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल स्कूल महज शोपीस बनकर रह गया है। बनने के बाद से यह अब तक शुरू नहीं हो सका है। भवन के दरवाजे, खिड़की के शीशे तक टूट गए हैं। अभिभावकों ने मॉडल स्कूल में पठन-पाठन शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

रामगढ़ में बने विद्यालय में पठन-पाठन शुरू न होने से क्षेत्र के बच्चों को दिक्कतें हो रही हैं। स्कूल बना कर छोड़ दिए जाने से रात के वक्त असामाजिक तत्वों का जमावड़ा यहां लगा रहता है। अब तक बाउंड्री का भी निर्माण नहीं कराया जा सका है। यह विद्यालय महज पशुओं के लिए सुरक्षित स्थान और गाड़ियों का स्टैंड बनकर रह गया है। पिछले वर्ष से ही यहां नामांकन कराकर बच्चों की पढ़ाई शुरू होने वाली थी लेकिन एक वर्ष बीत गए और अब नया शिक्षा सत्र भी शुरू हो गया लेकिन पढ़ाई शुरू होने की कोई सुगबुगाहट तक नहीं है।
विज्ञापन

कस्बे का गंदा पानी भी विद्यालय कैंपस में भरा रहता है। शादी विवाह के मौसम में बिना किसी इजाजत के स्थानीय लोगों के पास ही चाभी होने से वह सुविधा शुल्क लेकर कैंपस को शादी विवाह के लिए दे देते हैं। चतरा ब्लॉक प्रमुख मनीचंद, क्षेत्र पंचायत सदस्य रामगढ़ आरपी, मोहम्मद सैलानी, रामगढ़ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोविंद गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि अशोक चंद्रवंशी, रामबाबू मोदनवाल, सुशील, कमलेश आदि ने नए शिक्षा सत्र से पठन-पाठन शुरू करने की मांग की है। वहीं प्रभारी डीआईओएस मदन गोपाल केसरा ने कहा कि पठन पाठन शुरू कराने के लिए वह लोग जल्द ही प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed