{"_id":"5aad726d4f1c1bb2758b6128","slug":"71521316461-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिन्दी के प्रति सचेत रहना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिन्दी के प्रति सचेत रहना जरूरी
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिनगर(सोनभद्र) । एनटीपीसी लिमिटेड सिंगरौली विद्युत गृह के मानव संसाधन राजभाषा अनुभाग द्वारा स्टेशन के संजीवनी चिकित्सालय में विशेष हिन्दी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य राजभाषा का प्रचार-प्रसार करना एवं हिन्दी में कामकाज के प्रतिशत को बढ़ाना था। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमएम साबदे ने हिंदी को हमारे सेहत से जुड़ी बताया। उन्होंने यह भी कहा जैसे हम अपने सेहत के लिए सोचते रहते हैं, उसी प्रकार हमें राजभाषा हिंदी के लिए भी सचेत रहना चाहिए। कार्यक्रम में बतौर प्रतिभागी उपस्थित डा. वर्तिका कुलश्रेष्ठ वरिष्ठ विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सा विशेषज्ञ ने हिंदी कार्यालयीन कार्यों में बेहतर उपयोग के कारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इस कार्यों में चिकित्सालय के कार्यपालक सचिव के योगदान को उल्लेखनीय बताया । संजीवनी चिकित्सालय में आयोजित कार्यशाला में विशेष आमंत्रण पर सहभागी डा. सुनीता सिंह, वरिष्ठ विशेषज्ञ पैथोलाजी ने राजभाषा के बारे में अपना विचार रखते हुए एक कविता के माध्यम से हिन्दुस्तान, हिमालय एवं हिन्द महासागर से तुलनात्मक व्याख्यान दिये । डा. विद्या मिलिंद साबदे ने राजभाषा हिन्दी के प्रति अपना लगाव जाहिर की। प्रबंघक मानव संसाधन आदेश कुमार पाण्डेय ने सहभागी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करते हुए हिन्दी को देश की सबसे समृद्धशाली भाषा बताया।
विज्ञापन