फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   नगर निकाय चुनाव को लेकर अफसरों की जिम्मेदारी तय

नगर निकाय चुनाव को लेकर अफसरों की जिम्मेदारी तय

Tue, 24 Oct 2017 11:42 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव को लेकर अफसरों की जिम्मेदारी तय
सोनभद्र। जिला निर्वाचन अधिकारी पीके उपाध्याय ने नगरीय निकाय चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रभारी अधिकारियों एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों की तैनाती कर दी है। उनके कार्यों का दायित्व भी तय कर दिया है। साथ ही निर्देश दिया कि अफसर अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करें।
विज्ञापन

एडीएम उमाकांत त्रिपाठी ने प्रभारी अधिकारी मतदान, मतगणना, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, आरओ एवं एआरओ नियुक्ति संबंधी जिम्मेदारी सीडीओ रामाश्रय को सौंपी गई है। उनके सहायक अधिकारी बीएसए व जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को बनाये गये हैं। यातायात ईंधन, रूटचार्ट और कंम्यूनिकेशन प्लान की व्यवस्था की जिम्मेदारी, डिप्टी कलेक्टर अशोक सिंह यादव को दी गई, जिनके सहायक डीएसओ, एआरटीओ प्रशासन व प्रवर्तन होंगें। निर्वाचन सामग्री, मतपेटी, नाम निर्देशन पत्र तथा अन्य प्रपत्रों की व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी डीपीआरओ बनाये गये हैं। उनके सहायक पीओ डूडा व एडीसीओ सदर बनाये गये हैं। मतपत्र व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी मधुसूदन दूबे बने हैं। उनके साथ चकबंदी अधिकारी राबर्ट्सगंज व सहायक चकबंदी अधिकारी होंगें। मतदान एवं मतगणना तथा सेक्टर एवं मजिस्ट्रेट तथा राजकीय वाहन चालकों के यात्रा भत्ता के ऌनकद भुगतान के प्रभारी अधिकारी वरिष्ठ कोषाधिकारी अजय कुमार सिंह को बनाया गया है, जिनके सहायक सहायक कोषाधिकारी होंगें। खान-पान की व्यवस्था डीएसओ व खान अधिकारी को सौंपी गयी हैं। उनके सहायक संबंधित नगर निकाय के ईओ होंगें। मतपत्र, पोस्टर, बैलेट पेपर के प्रभारी अधिकारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को बनाया गया है। उनके सहायक जेई आरईएस व समाज कल्याण विभाग के शोभनाथ होंगें। इसी तरह अन्य अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

मतदाता सूची से कई लोगों का नाम गायब
रेणुकूट। क्षेत्र के पिपरी नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात में कई लोगों का नाम नई मतदाता सूची में ना होने से आक्रोश है। लोगों का कहना है कि उनका नाम कई वर्षों से मतदाता सूची में शामिल था मगर इस बार जारी नई सूची में से उनका नाम गायब कर दिया गया है। वार्ड नंबर सात की नेहा श्रीवास्तव, कल्पना सिन्हा, वीर विक्रम नारायण पांडेय, आदित्य पांडेय, इंद्रावती देवी, नीलम पांडेय आदि का कहना है कि वोटर लिस्ट बनाने के लिए तैनात कर्मी के जरिए मौके पर ना जाकर घर बैठे ही वोटर लिस्ट बना दिया गया है। जिसके कारण लोगों का नाम छूट गया है। लोगों ने एसडीएम को पत्र भेजकर नाम शामिल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने किया बूथों का निरीक्षण
सोनभद्र। नगर निकाय के चुनाव की तैयारियों को लेकर डीएम पीके उपाध्याय ने मंगलवार को बूथों का निरीक्षण किया। वहां शुद्घ पेयजल, रैैंप, छाया, भवन, बिजली आदि के बारे में जानकारी ली। अफसरों को निर्देश दिया कि चुनाव से पूर्व सभी जरूरी इंतजाम कर लिये जाएं ताकि कोई परेशानी न हो। डीएम ने नगर पंचायत चोपन के रेल कर्मचारी इंटर कालेज में स्थापित बूथ संख्या- पांच5, छह, 10 व 11 का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय चोपन में स्थापित बूथ संख्या- दो, आठ और नौ का भी हाल जाना। डीएम ने बीएलओ को निर्देश दिया कि हर हाल में हर नागरिकों का नाम वोटर लिस्ट में शामिल हों और अपात्रों का नाम मतदाता सूची से बाहर किया जाय। उन्होंने कहा कि बीएलओ चुनाव प्रक्रिया के अहम हिस्सा हैं, जो चुनावी तैयारियों से लेकर मतदाता सूची व मतदान कराने की जिम्मेदारियों से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed