{"_id":"599c74544f1c1b61038b45f9","slug":"71503425620-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से युवक की हत्या, सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारदार हथियार से युवक की हत्या, सनसनी
Updated Tue, 22 Aug 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (बभनी)। थाना क्षेत्र के महुआदोहर गांव में सोमवार की रात इंटर के छात्र देवेंद्र सिंह डब्लू (20) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव को अरहर के खेत में फेंक दिया। मंगलवार की सुबह शव अरहर के खेत में मिला। मां रूपतारा सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
महुआदोहर निवासी देवेंद्र सिंह के पिता की दस वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। उसके दो बड़े भाई बंगलूरू में नौकरी करते हैं। देवेंद्र सोनांचल इंटरमीडिएट कालेज करमघट्टी में कक्षा 12 का छात्र था। देवेंद्र अपनी मां रूपतारा के साथ गांव में ही रहता था। इन दिनों मां रूपतारा मध्यप्रदेश के मझौली स्थित मायके गई हुई हैं। चाचा प्रेम नारायण सिंह के मुताबिक देवेंद्र सोमवार की रात करीब आठ बजे घर से टलहने के लिए निकला था। काफी देर तक नहीं लौटा तो उसके चाचा ने मोबाइल मिलाया। फोन बंद होने पर उन्होंने आस पड़ोस में पूछताछ की मगर कुछ नहीं चला। इसके परिवार के लोग सो गए। सुबह पांच बजे गांव के ही शोभाचंद शौच के लिए निकले तो पचास मीटर दूर शव देखा। चूंकि चेहरा खून से लथपथ था इस नाते कोई पहचान नहीं सका। मामले की जानकारी प्रधान जगदीश को दी गई। जगदीश ने बभनी थाने पर सूचना दी। शव की शिनाख्त करने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच चाचा ने शव की शिनाख्त देवेंद्र सिंह के रूप में की। गले पर धारदार हथियार के तीन से चार निशान मिले हैं जबकि गले में रस्सी का काला निशान पाया गया है। बांये हाथ की अंगुली भी कटी है।पुलिस ने शव का दुद्धी सीएचसी भेज दिया।
म्योरपुर, बभनी पुलिस मौके का मुआयना किया है। दुद्धी सीओ रामलाल का कहना है अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कुछ कहा जा सकता है। उधर इस वाकये के बाद मंगलवार को गांव में सन्नाटा पसरा रहा।शोक के चलते घरों में चूल्हा भी नहीं जला।-राजेश पाठक