फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   700 MW production stopped from Anpara and Obra units

Sonebhadra News: अनपरा और ओबरा की इकाइयों से 700 मेगावाट का उत्पादन ठप

Thu, 18 Sep 2025 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
700 MW production stopped from Anpara and Obra units
अनपरा। सूबे के अलग-अलग इलाकों में हुई बारिश के कारण प्रदेश में बिजली की मांग में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को मांग 1783 मेगावाट घटकर 27533 मेगावाट पर आ गई है। उधर, ब्वायलर ट्यूब लीकेज के कारण अनपरा और ओबरा की इकाइयों से 700 मेगावाट उत्पादन बंद है।
विज्ञापन

रविवार की देर रात पीकआवर में प्रदेश में बिजली की मांग 29808 मेगावाट थी। मौसम में नमी के कारण सोमवार को मांग घटकर 28808 मेगावाट पर आ गई। मंगलवार की देर रात पीकआवर में बिजली की मांग 1275 मेगावाट लुढ़ककर 27533 मेगावाट पर आ गई। इस बीच पीकआवर में निगम की अनपरा तापीय परियोजना की 500 मेगावाट की पांचवीं इकाई और निजी क्षेत्र की एमईआईएल की अनपरा एनर्जी लिमिटेड की 600 मेगावाट की दोनों इकाइयों ने पूर्ण क्षमता के साथ उत्पादन किया।
विज्ञापन

मंगलवार से 500 मेगावाट की अनपरा की सातवीं और 200 मेगावाट की ओबरा की 9वीं इकाई रविवार से बीटीएल के कारण बंद चल रही हैं। इससे निगम को 700 मेगावाट की बिजली निजी क्षेत्रों से महंगे दामों पर खरीदनी पड़ रही है। इस बीच निगम सहित जलविद्युत की इकाइयों से पूर्ण क्षमता से उत्पादन जारी रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed