फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   70 thousand taken in the name of illegal mining, case registered

Sonebhadra News: अवैध खनन कराने के नाम पर 70 हजार लिए, केस दर्ज

Thu, 08 Feb 2024 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
70 thousand taken in the name of illegal mining, case registered
बीजपुर। जरहा वन रेंज के वरन नदी से अवैध खनन कर परिवहन करवाने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। मामले में एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में पुनर्वास प्रथम निवासी नीलम जायसवाल ने आरोप लगाया कि पिछले माह उनकी बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर रवींद्र पांडेय, अशफाक कुरैशी व विजय सोनी आए। उन्होंने खनन करवाने का भरोसा देकर पुलिस और वन विभाग के नाम पर कुल 72000 रुपए ले लिए। खनन कार्य न होने पर जब महिला अपने पैसे वापस मांगने लगी तो आरोपी टालमटोल करने लगे। बाद में अपनी ऊंची पहुंच की बात कहते हुए धमकी देने लगे। बीजपुर एसओ पंकज पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर तीनों आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन



एक आरोपी पर पहले भी दर्ज हुआ था केस

बीजपुर। बुधवार को खनन कर परिवहन कराने के मामले में आरोपी अशफाक कुरैशी पर पूर्व में भी केस दर्ज किया जा चुका है। जिसमें रविवार को जरहा रेंज के वन रक्षक लवलेश सिंह ने भी नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। वन रक्षक ने आरोप लगाया था कि जब वो वरन नदी में अवैध खनन कर परिवहन को रोकने गये थे, तो असफाक कुरैशी सहित तीनों लोगो ने उसे ट्रैक्टर से कुचलने के असफल प्रयास किया व जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed