फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   698 applied for RTE in the second phase, 426 were selected.

Sonebhadra News: आरटीई के लिए दूसरे चरण में 698 ने किया था आवेदन, 426 चयनित

Mon, 09 Mar 2026 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
698 applied for RTE in the second phase, 426 were selected.
सोनभद्र। शिक्षा का अधिकार के तहत निजी विद्यालयों में दुर्बल और निर्बल वर्ग के बच्चों के नि:शुल्क शिक्षण के लिए अपनाई जा रही प्रवेश प्रक्रिया के तहत दूसरे चरण की ई-लॉटरी सोमवार की शाम विकास भवन में निकाली गई। सीडीओ जागृति अवस्थी ने पूरी प्रक्रिया की निगरानी की और लाटरी प्रक्रिया को पूरा कराया।
विज्ञापन

देर शाम तक चली प्रक्रिया में कुल 426 आवेदन प्रवेश के लिए चयनित किए गए। पहले चरण में 1468 बच्चों का चयन हुआ था। अब तक कुल 1894 बच्चे प्रवेश के लिए पात्र पाए गए हैं। अभी भी 2076 सीटें रिक्त पड़ी है जिस पर प्रवेश के लिए तीसरे चरण में 12 मार्च से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 27 मार्च तक आवेदन लिए जाएंगे। 29 को ई-लाटरी की प्रक्रिया अपनाते हुए आरटीई के तहत होने वाली प्रवेश प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

बताते चलें कि जिले के 449 विद्यालयों में कुल 3970 सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed