फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   693 voted by lawyers

693 वकीलों ने किया मतदान

Thu, 22 Dec 2016 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Thu, 22 Dec 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
693 voted by lawyers
गुरुवार को राबर्ट्सगंज कचहरी में सोनभद्र बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदान करतीं महिला अधिवक्ता।

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कचहरी स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में गुरुवार को 768 मतदाताओं में से 693 वकील मतदाताओं ने मतदान किया। अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में कैद हो गया। प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा शुक्रवार को मतगणना के बाद खुलेगा। मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट विनोद कुमार चौबे ने बताया कि वर्ष 2016-17 के सोनभद्र बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर दो, महामंत्री पद पर चार और कोषाध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों के लिए मतदान कराया गया। तीन बूथों पर एक साथ वकील मतदाताओं ने वोट डाले।
बता दें कि अध्यक्ष पद पर प्रभूनारायण पांडेय और राजबहादुर सिंह तथा तथा कोषाध्यक्ष पद पर सुरेश कुमार पाठक और अशोक कुमार पाठक के बीच सीधा मुकाबला है। महामंत्री पद पर श्रीनिवास मिश्र, सत्यदेव पांडेय, अशोक तिवारी और अंशुमान सिंह के बीच चतुष्कोणीय मुकाबला है। मुख्य चुनाव अधिकारी विनोद कुमार चौबे ने बताया कि सबसे पहले पूर्वान्ह 11 बजे एल्डर कमेटी के चेयरमैन केएन मिश्र एडवोकेट ने मां सरस्वती एवं डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण करके मतदान कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  सहायक चुनाव अधिकारियों धर्मेंद्र द्विवेदी, सुरेंद्र कुमार पांडेय, अनिल कुमार, विजय प्रकाश पांडेय, रविंद्र पाठक, आशीष पाठक, धीरज पांडेय आदि की देखरेख में पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर बाद 1:30 बजे तक 370 मत पड़े थे।
विज्ञापन

पुन: दोपहर दो बजे शुरू हुए मतदान के बाद शाम 4:30 बजे तक कुल 693 मत पड़े। मतपेटी को प्रत्याशियों और एजेंटों की मौजूदगी में सील कर दिया गया। सहायक चुनाव अधिकारियों, एल्डर कमेटी, मुख्य चुनाव अधिकारी, विशिष्ट अतिथि, एजेंट और पत्रकार दीर्घा में प्रवेश करने और निकलने के लिए गेट नंबर दो बनाया गया है। एल्डर कमेटी सदस्य एमपी पांडेय, हरिश्चंद्र वर्मा, गुलाब प्रसाद मिश्र और भोला सिंह यादव, एसबीए अध्यक्ष ओम प्रकाश राय, महामंत्री रमेश प्रसाद चौबे, प्रभाकर राम पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed