फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   69 cattle recovered from Jharkhand border, one smuggler arrested

झारखंड बार्डर से 69 मवेशी बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Wed, 05 Jan 2022 06:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 06:21 PM IST
विज्ञापन
69 cattle recovered from Jharkhand border, one smuggler arrested
झारखंड सीमा पर 72 घंटे के अंदर दूसरी बार बड़ी संख्या में गोवंशीय पशुुओं की बरामदगी हुई है। कोन पुलिस ने वध के लिए बंगाल ले जाए जा रहे 69 पशुुओं को बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके चार अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष रमेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम पंचायत पड़रक्ष के नौटोलिया (मदरिया) के जंगल की ओर से झुंड में ले जाए जा रहे गोवंशीय पशुओं को रोका तो उनके साथ चल रहे तस्कर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर एक तस्कर को दबोच लिया। उसके चार अन्य साथी जंगल के रास्ते से फरार हो गए। पकड़े गए तस्कर अख्तर पुत्र अंसार अली निवासी कुड़वा पड़रक्ष ने चार अन्य साथियों की पहचान अंसार अली, हफीज व दो अज्ञात के रूप में की। फरार तस्करों की तलाश में टीम गठित की गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के अलावा एसएसआई अफरोज आलम, एसआई विज यादव, हेड कांस्टेबल त्रिभुवन प्रसाद, संजय चौहान, संतोष यादव, अजमल सुल्तान, मनोज सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed