{"_id":"606f45a78ebc3e590d66c9a9","slug":"66-corona-infected-sonbhadra-news-vns5839573153","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर मिले 66 कोरोना संक्रमित, सक्रिय केस 200 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर मिले 66 कोरोना संक्रमित, सक्रिय केस 200 के पार
विज्ञापन
फिर मिले 66 कोरोना संक्रमित
कोरोना संक्रमितों की संख्या 200 के पार
जिले मे कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा
एसडीएम को जरुरत के अनुसार कंटेनमेंट जोन बनवाने के निर्देश
सार्वजनिक स्थलों पर लापरवाही से संक्रमण का डर
फोटो- 16
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनभद्र। जिले मे कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। बृहस्पतिवार को 66 कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। बावजूद इसके सार्वजनिक स्थलों पर लापरवाही बरती जा रही है।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने सभी एसडीएम को जरुरत के अनुसार कंटेनमेंट जोन बनवाने और कोविड-19 के गाइड लाइन का पालन न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने का निदेश दिया है। जिले में कोरोना के 1862 सैंपल लिए गए। स्वास्थ्य विभाग के आकड़ों पर गौर करें तो अब तक तीन लाख 98 हजार 139 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है, जिसमें से अभी तक तीन लाख 96 हजार 339 लागों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। चार हजार 91 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है और तीन लाख 91 हजार 862 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। वहीं 1746 लोगों की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से अचानक कारोना के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार जिले में सक्रिय केस 234 लोग कोराना संक्रमित है। लगातार कारोना के रोगियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने से प्रशासन सर्तक हो गया है। डीएम अभिषेक सिंह ने सभी एसडीएम को जहां पर कोरोना संक्रमित मिल रहे है उसके आसपास कंटेनमेंट जोन बनवाने का निर्देश दिया है। सीएमओ को आशा कार्यकताओं समेत अन्य कर्मियों के माध्यम से गैर प्रांतों से आने वालों के बारे में पता लगवा कर उनकी जांच कराने का निर्देश दिया है। साथ ही कोविड-19 के प्रति लोगों को जागरूक करने को भी कहा है, ताकि संक्रमण पर रोक लगाई जा सके। वहीं एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने सभी सीओ और थाना प्रभारियों को सख्ती से कोविड-19 का उलंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।