{"_id":"67bb5b6a1e79975da208f475","slug":"65-bridges-and-culverts-dilapidated-budget-received-for-only-three-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-124742-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 65 पुल-पुलिया जर्जर, बजट मिला सिर्फ तीन के लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 65 पुल-पुलिया जर्जर, बजट मिला सिर्फ तीन के लिए
विज्ञापन
सोनभद्र। चार राज्यों से घिरे आकांक्षी जनपद सोनभद्र में यात्रा संभल कर करें। खासकर गूगल मैप के सहारे यात्रा बिल्कुल न करें। जनपद के ग्रामीण इलाकों में सड़क के साथ ही पुल एवं पुलिया लंबे समय से क्षतिग्रस्त या जर्जर हैं। लोक निर्माण विभाग ने ऐसे 65 से अधिक पुल एवं पुलिया चिह्नित किए हैं, जहां नया निर्माण प्रस्तावित हैं। मगर अभी तक सिर्फ तीन पुलों के निर्माण के लिए बजट मिला है।
लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड की तरफ से जनपद के दुद्धी, बभनी और म्योरपुर ब्लॉक में 29 पुल एवं पुलिया चिह्नित किए गए हैं। इसमें बभनी ब्लॉक के चपकी-नधिरा संपर्क मार्ग पर पांच साल पहले क्षतिग्रस्त हुई पुलिया भी शामिल हैं। इसकी मरम्मत नहीं होने से आवागमन में मुश्किलें हो रही हैं। खासकर बरसात के दिनों में आवागमन बाधित हो जाता है। ग्राम प्रधान रामचंद्र गुप्ता, सत्यनारायण तिवारी आदि ने मरम्मत की मांग की है।
इसी तरह लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड ने 30 जर्जर एवं क्षतिग्रस्त पुल एवं पुलिया चिह्नित किए हैं। इसमें चोपन ब्लॉक के खाड़पाथर और सदर ब्लॉक अन्तर्गत जिला कारागार गुरमा मार्ग पर घाघर नदी पर पांच दशक पहले बना पुल भी शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-द्वितीय की तरफ से कोन ब्लॉक और नगवां ब्लॉक में छह से अधिक जर्जर एवं क्षतिग्रस्त पुल-पुलिया चिह्नित किए गए हैं। कई पुल ऐसे भी हैं, जिन पर गुजरना खतरे से खाली नहीं है। पीडब्ल्यूडी के तीनों खंडों में 65 से अधिक जर्जर एवं क्षतिग्रस्त पुल-पुलिया चिह्नित हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि क्षतिग्रस्त पुल-पुलिया की जगह नए बनाए जाएंगे। इसका प्रस्ताव बनाकर शासन में भेजा गया है। नए पुल निर्माण के लिए बजट मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
-- -
इनके लिए मिला है बजट
सिर्फ तीन पुल के निर्माण के लिए शासन से बजट जारी किया है। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड अंतर्गत मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर किमी 56 और 64 पर दो नए पुल का निर्माण कराने के लिए बजट मिला है। दोनों जगह करीब 50 साल पहले पुल बना था। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, करीब चार करोड़ से किमी 56 और 2.25 करोड़ से किमी 64 पर पुल का निर्माण कराया जाना है। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड में चोपन ब्लॉक के खाड़पाथर में 1.50 करोड़ से नए पुल का निर्माण कराया जाना है।
-- -
वर्जन:
प्रांतीय खंड अंतर्गत 30 जर्जर-क्षतिग्रस्त पुल-पुलिया चिह्नित किए गए हैं। इसमें जिला कारागार मार्ग पर स्थित जर्जर पुल भी शामिल हैं। इसमें से चोपन ब्लॉक के खाड़पाथर में एक पुल के निर्माण के लिए बजट मिला है। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड एवं निर्माण खंड द्वितीय की तरफ से भी जर्जर पुल चिह्नित किए गए हैं। - शैलेंद्र ठाकुर, एक्सईएन-पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड।