{"_id":"5c6996e8bdec222bf45293ca","slug":"61550423784-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान को सिखाएं ऐसा सबक, पीढ़ियां याद रखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान को सिखाएं ऐसा सबक, पीढ़ियां याद रखें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। पुलवामा में सीआरपीएफ दस्ते पर हुए आतंकी हमले को लेकर जिले में रविवार को भी गम और गुस्से का माहौल बना रहा। भाजपा की तरफ से शहीद उद्यान पार्क राबर्ट्सगंज में बैठक कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई और आतंकवाद के खिलाफ मुकाबले में तन-मन-धन से भारत सरकार और भारतीय सेना का सहयोग करने का संकल्प लिया गया। सदर विधायक भूपेश चौबे ने आतंकी हमले की भर्त्सना करते हुए कहा कि वीर सैनिकों की शहादत आतंकवाद और उसके आका पाक के ताबूत की कील साबित होगी। निश्चित ही सेना के जवान अपना बदला लेंगे। लोकसभा संयोजक गोविंद यादव ने कहा कि आतंकवादियों ने सेना के वीर सैनिकों और सरकार को चुनौती दी है, जिसका जवाब देने के लिए प्रधानमंत्री ने सेना को खुली छूट दे दी है। पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलखन सिंह, जिला उपाध्यक्ष कमलेश चौबे, इं. रमेश पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष विरेंद्र जायसवाल, चुर्क नगर पंचायत अध्यक्ष गीता देवी, कृष्णमुरारी गुप्ता, ओम प्रकाश दूबे, अजीत रावत ने भी आतंकवाद की निंदा करते हुए शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष गंगा सिंह और संचालन जिला महामंत्री अजीत चौबे ने किया। राजीव गांधी पंचायत राज संगठन की तरफ से चाचा नेहरू पार्क में कार्यक्रम आयोजित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। जनपद चेयरमैन सूरज यादव, प्रदेश अध्यक्ष डा. जनक कुशवाहा, प्रदेश कांग्रेस सचिव ज्ञानेंद्र त्रिपाठी आदि ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान को करारा जवाब दिए जाने की मांग की। कायस्थ समाज की तरफ से प्रभा मंडपम में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सोनभद्र विकास मंच के संयोजक ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव, सतीश श्रीवास्तव, प्रभाकर श्रीवास्तव, डॉ. आनंद, अजय श्रीवास्तव, अशोक कुमार आदि रहे। पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा, उत्तर प्रदेश विधिक सहायता एसोसिएशन की तरफ से न्यू कॉलोनी में कार्यक्रम आयोजित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवप्रकाश चौबे राजू ने की। संगठन प्रमुख पवन कुमार सिंह, संगठन सचिव अतुल कुमार कनौजिया ने कड़ी कार्रवाई की मांग की। भारतीय किसान संघ की राबर्ट्सगंज में कार्यालय पर हुई बैठक में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। चंद्रभूषण पांडेय, फूलचंद सिंह पटेल, रामजी सिंह मौर्य, लवकुश पाठक, दयाराम सिंह, लोकनाथ सिंह, महेंद्र जायसवाल, सदानंद सिंह, राजेश सिंह, नंदलाल सिंह, प्रभुपालसिंह मौर्य, रणजीत मौर्य, जयप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे। जन अधिकार पार्टी की युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य की अगुवाई में ककरी चट्टी पर आतंकवाद के विरोध में जुलूस निकाला गया और पाकिस्तान पीएम तथा आतंकवाद का पुतला फूंकते हुए पाक मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। जिलाध्यक्ष भागीरथी सिंह मौर्य, संजय सिंह, धर्मराज सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, आलोक विश्वकर्मा, शहनवाज, उपेंद्र, शुभम आदि मौजूद रहे। उत्सव न्यास परिवार की तरफ से विकास नगर स्थित परमहंस भवन में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई और नारे लगाए गए। केंद्र सरकार से पाकिस्तान को कभी न भूलने वाला सबक सिखने की मांग की गई। चीन के सामान के बहिष्कार का निर्णय लिया गया। न्यास के संरक्षक डा. एसपी पाठक, अभय शर्मा, बलकार सिंह, जसकीरत सिंह, कलावती देवी, अंबरीश पाठक, मनीष पाठक, आशीष पाठक, अशोक कश्यप, प्रीवति पांडेय, फूलमती पटेल आदि मौजूद रहे। इसी तरह कोन क्षेत्र के करइल गांव में भाजपा बूथ अध्यक्ष अयोध्या विश्वकर्मा के नेतृत्व में पाक प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला जलाया गया। पूर्व प्रधान शोभनाथ गुप्ता, नंदलाल गुप्ता, राजेंद्र सिंह, विनोद गुप्ता, अमरनाथ कुशवाहा, रघुनंदन, जितेंद्र सिंह, रामाश्रय पासवान, लवकुश पासवान आदि रहे। घोरावल: नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार और तहसील अधिवक्ता समिति के पूर्व अध्यक्ष इनामुलहक अंसारी के नेतृत्व में शुक्रवार रात कैंडल मार्च निकालकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। मुक्खा तिराहे से निकला कैंडल मार्च मेन तिराहे तक पहुंचा। इस दौरान पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारे लगाए गए। संविधान सभा स्तंभ पर कैंडल लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गणेश प्रसाद उमर, मुहम्मद नईम, शब्बीर अहमद, अमरेश चंद्र, राजू जायसवाल, रियाजुद्दीन, शहाबुद्दीन, धनंजय पटेल, मो. अशरफ, मो. हनीफ, इंसाफ, शहबान अली, कृपाशंकर, अख्तर अली आदि रहे। डाला: सेक्टर बी रेकसहवां में रविवार को युवाओं ने आतंकवाद के पोषक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और आतंकवाद का पुतला दहन किया। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। कहा कि शहीद सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब इसके बदले पाकिस्तान के हजारों आतंकवादी मार गिराए जाएंगे। राजीव चंद्रवंशी, मनीष तिवारी, धर्मेंद्र पाल, अजय चौहान, अनिल यादव, भरदुल विश्वकर्मा, भोला ठाकुर, राजू गुप्ता मुस्तकीम अंसारी आदि रहे। सुभाष तिराहे पर ओबरा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की तरफ से पाकिस्तान और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। कैंडिल जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील गोयल ने कहा कि देशद्रोहियों पर कठोर कार्रवाई करते हुए देश में रहने का अधिकार छीन लिया जाए और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाए। सुशील कुशवाहा, सुनीत खत्री, सतीश जैन, रविंद्र गर्ग, राजकुमार गोयल, राज सुशील पासवान, जगमंदर अग्रवाल, पवन जिंदल, अन्वेश अग्रवाल, विनोद गुप्ता, संजीव गोयल आदि उपस्थित रहे। शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों ने आतंकवाद के खात्मे के लिए तन-मन-धन से संकल्प लिया। संकल्प दिलाते हुए प्रवक्ता प्रमोद चौबे ने कहा कि पाक को करार जवाब देने के साथ राष्ट्रविरोधी तत्वों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रशिक्षक शिवकुमार प्रजापति, संस्कार कुमार जायसवाल, अर्पिता सिंह, शिवम यादव, हिमांशु अग्रवाल, पूजा रावत, गौरीशंकर शर्मा, मौसम, वैभवी तिवारी, वैभव तिवारी, ऋषिका अग्रवाल, निखिल सोनी, हरेंद्र कुमार, हर्षिता पांडेय आदि रहे। उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ ने कैंडल मार्च निकालकर भोगा सिंह चौराहा पर श्रद्धांजलि सभा की। संगठन के पदाधिकारियों के साथ ही भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी। अंबुज सिंह, शशिकांत श्रीवास्तव, धुरंधर शर्मा, प्रहलाद शर्मा, श्याम कुमार गुप्ता, श्रीकांत गुप्ता आदि रहे। इंतजामिया कमेटी ओबरा के लोगों ने रविवार की शाम कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। मोहम्मद फरीद, सपा नेता खुर्शीद आलम ने कहा कि पाकिस्तान ने सारी हदें पार कर दी हैं। अध्यक्षता कर रहे जामा मस्जिद के इमाम हाफिज कारी मौलाना मोहम्मद असलम ने कहा कि पाकिस्तान को अन्तर्राष्ट्रीय आतंकवादी देश घोषित कराने कींहल की जाए। सरपरस्त हाजी जलालुद्दीन खान ने कहा कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देना होगा। सदर याकूब अख्तर, नायब सदर असरफ अली, हाजी याशीन, हाजी मजूर हसन, मुनीर अहमद, पीर मोहम्मद, शमशेर खान, इकबाल अहमद, अहमद रजा राईन, अब्दुल कादिर जिलानी, महताब आलम, सरफराज खान, राज अली आदि मौजूद रहे। चुर्क: सपा जिला महासचिव सईद कुरैशी के नेतृत्व में आतंकवाद का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर राजनाथ यादव, अंशु श्रीवास्तव, साहबान, समसाद, अख्तर खान, अब्दुल हामिद, असलम खान, दीपक पांडेय, श्याम सुंदर, सचिन पटेल, संतोष यादव, पेवारु यादव, रामदास, अश्वनी पटेल, बच्चेलाल जायसवाल, राजन गुप्ता, दिनेश पटेल आदि मौजूद रहे। शाहगंज: सोनभद्र किसान कल्याण समिति की तरफ से रविवार को संकट मोचन तिराहे पर बैठक कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने आतंकी हमले की भर्त्सना करते हुए कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाने का वक्त आ गया है। किसान नेता लालजी तिवारी ने कहा कि कश्मीर से जुड़ी धारा 370 और 35 ए को मिलकर सभी राजनीतिक दल समाप्त कराएं। अध्यक्षता हिमांशु सिंह की। कार्यक्रम आयोजक विनोद पांडेय, अनिल पाठक, उमाकांत तिवारी, सुरेश धर आदि मौजूद रहे। चोपन: हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष राकेश उपाध्याय के नेतृत्व में पाकिस्तान की शवयात्रा निकाली गई और बस स्टैंड पर पुतला दहन कर नारे लगाए। जिला महामंत्री अरविंद सोनी, रामनरेश चौधरी, चंकी मालवीय, महेंद्र केशरी, सुनील सिंह, धर्मेंद्र जायसवाल, विक्की श्रीवास्तव, कमलेश सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन