फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   दहेज प्रथा, महिला-पुरूष विभेद पर हुई चर्चा

दहेज प्रथा, महिला-पुरूष विभेद पर हुई चर्चा

Wed, 13 Feb 2019 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
दहेज प्रथा, महिला-पुरूष विभेद पर हुई चर्चा
दुद्धी। भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के तीसरे दिन दहेज प्रथा, महिला-पुरुष विभेद पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि वनवासी सेवा आश्रम की मंत्री शुभा प्रेम ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम अधिकारी आरजू सिंह ने सभी का स्वागत किया। शुभा प्रेम ने अपने अनुभव साझा करते हुए समसामयिक मुद्दों पर गहन परिचर्चा की। शिविरार्थियों से दहेज प्रथा, महिला-पुरुष विभेद, आत्मनिर्भरता जैसे विभिन्न मुद्दों पर प्रश्न भी पूछीं। प्राचार्य डॉ. नीलांजन मजूमदार ने भी स्वयं सेवियों को संबोधित किया। द्वितीय पाली में सभी स्वयं सेवियों ने बीड़र ग्राम सभा में साफ-सफाई की। धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विवेकानंद ने किया। इस दौरान छात्र संघ अध्यक्ष परमजीत सिंह, उपाध्यक्ष पूजा विश्वकर्मा, महामंत्री शुभांगी, संतोष कुमार सिंह, मृत्युंजय यादव, उमेश कुमार गुप्त, शहबाज खां मौजूूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed