फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   रामायण की चौपाइयों से भक्तिमय हुआ माहौल

रामायण की चौपाइयों से भक्तिमय हुआ माहौल

Wed, 26 Dec 2018 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
रामायण की चौपाइयों से भक्तिमय हुआ माहौल

विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के आरटीएस क्लब मैदान में नौ दिवसीय श्रीराम चरित मानस नवाह्न पाठ महायज्ञ शुरू हो गया। सोमवार की रात श्रीराम की अलौकिक झांकी सजाई गई। वैदिक विधि से यजमान किशोर केडिया ने सपत्नीक मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की। मंगलवार को यज्ञ मंडप में मानस पाठ शुरू कर दिया गया। यहां भारी संख्या में लोगों ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा किया।

सोमवार की शाम पहले आचार्य संतोष द्विवेदी, शिव कुमार शास्त्री, अनिल पांडेय, यशवंत ने वैदिक विधि से प्राण प्रतिष्ठा कराई। श्रीराम दरबार में सजी झांकी में प्रभु श्रीराम के अलावा माता सीता और भाई लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न व गोस्वामी तुलसीदास, गुरु वशिष्ठ, भगवान गणेश आदि देवों की मूर्ति स्थापित की गई। लगातार 24वें वर्ष विश्व कल्याण के लिए यह यज्ञ शुरू हुआ। मंगलवार को सुबह के पूजन के बाद 111 भूूदेवों का वरण यजमान किशोर केडिया ने सपत्नीक किया। इसके बाद काशी से आए आचार्य पं. सूर्यलाल मिश्र ने भगवान श्रीराम के दरबार का पट खोलकर उद्घाटन किया। महायज्ञ समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सूर्यलाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया। व्यास के यज्ञ की शुरूआत करते ही यज्ञ मंडप में परिक्रमा शुरू हो गई। भारी संख्या में भक्त यज्ञ मंडप की परिक्रमा करते रहे। इस यज्ञ की शुरूआत से पूरे नगर का माहौल भक्तिमय हो गया है। हर ओर रामायण की चौपाइयां गूंज रही हैं। लोगों ने पूजन अर्चन कर यहां प्रसाद भी ग्रहण किया। यज्ञ में रात्रिकालीन प्रवचन गोरखपुर से आए हेमंत त्रिपाठी, प्रयाग के मुरारी जी शास्त्री, सुधीर त्रिपाठी प्रवचन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed