फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   खुशखबरी: ग्रामीणों की पेयजल समस्या होगी दूर

खुशखबरी: ग्रामीणों की पेयजल समस्या होगी दूर

Wed, 07 Nov 2018 08:20 PM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 08:20 PM IST
विज्ञापन
खुशखबरी: ग्रामीणों की पेयजल समस्या होगी दूर
सोनभद्र। ग्रामीण इलाकों में रहने वाले रहवासियों के लिए खुशखबरी है। जिन गांवों में पेयजल की समस्या होगी वहां पर पानी की टंकी लगाकर पाइप लाइन के जरिए घरों में आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन ले पहल शुरू कर दी है। सीडीओ ने डीपीआरओ से जिन गांवों एवं मजरों में पेयजल समस्या है उनकी सूची मांगी है।
विज्ञापन

बतादें कि जिले का अधिकांश क्षेत्रफल जंगल एवं पहाड़ों से आच्छादित है। इस नाते मार्च माह से कई गांवों में पेयजल की किल्लत शुरू हो जाती है। गांवों में जरूरत के अनुसार हैंडपंप न होने से लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ता है। इस समस्या लोगों को निजात दिलाने के लिए 637 ग्राम पंचायतों के जिन गांवों में पानी की समस्याएं है वहां पर पानी की टंकी स्थापित कर पाइप लाइन के जरिए घरों को पानी की आपूर्ति करने की पहल शुरू कर दी गई है। ग्राम पंचायतों द्वारा सरकारी हैंडपंपों में सबमर्सिबल लगाया जाएगा। सुबह-शाम सबमर्सिबल को चालू कर टंकियों को भरा जाएगा। सबमर्सिबल को चालू करने में आने वाली बिजली का बिल ग्रामीणों से वसूल करके जमा किया जाएगा। प्रथम चरण में डीएम अमित कुमार सिंह ने चतरा ब्लॉक के पांच ग्राम पंचायतों के प्रधानों से गांवों पेयजल की समस्याएं दूर करने के लिए प्रस्ताव मांगा है। द्वितीय चरण में अन्य गांवों में होगा। मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि चार घरों के बीच में एक हजार लीटर की टंकी स्थापित कर पाइप लाइन के जरिए आपूर्ति करने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। कहा कि डीपीआरओ से जिन गांवों के रहवासियों को पानी के लिए दूर-दूराज जाना पड़ता है उनकी सूची मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है। सूची मिलते ही अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed