फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   नवमतदाता अभियान को सफल बनाने का आह्वान

नवमतदाता अभियान को सफल बनाने का आह्वान

Fri, 26 Oct 2018 11:29 PM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
नवमतदाता अभियान को सफल बनाने का आह्वान
शाहगंज । भाजपा घोरावल विधान सभा की बैठक बृहस्पतिवार को जनसहयोग कार्यालय भगवास औराही में हुई। विधानसभा प्रभारी कृष्णमुरारी ने विधानसभा संचालन समिति के विषय मे जानकारी दी और नवमतदाता अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलखन ने तीस अक्तूबर तक सभी मंडल के मोर्चा, प्रकोष्ठ का गठन, 10 से 15 नवंबर तक बूथ समिति अभिनंदन समारोह, 17 नवंबर तक बाइक जुलूस, 19 नवंबर से 19 दिसंबर तक महिला सशक्तिकरण, एक दिसंबर से 15 दिसंबर तक टोली अभियान जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के आयोजन की जानकारी दी। मुख्य अतिथि लोक सभा संयोजक जितेंद्र ने कार्यकर्ताओं से सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। अध्यक्षता सूर्यमणी तिवारी और संचालन सुरेश शुक्ल ने किया। जिला महामंत्री अमरनाथ पटेल, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ पटेल, विधानसभा प्रभारी ओबरा माला चौबे, पूर्व चेयरमैन राकेश उमर, संजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed