फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पटरियों पर खड़े वाहनों की निकाल दी हवा

पटरियों पर खड़े वाहनों की निकाल दी हवा

Tue, 11 Sep 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
पटरियों पर खड़े वाहनों की निकाल दी हवा
अनपरा। स्थानीय पुलिस ने वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग की पटरियों पर बेवजह कोयला लदे वाहनों को खड़ा करने वाले चालकों के खिलाफ सोमवार को अभियान चलाया। दर्जनों वाहनों की हवा निकाल दी। चालकों को पटरी पर वाहन न खड़ा करने की सख्त हिदायत दी गई। अनपरा के डिबुलगंज से लेकर बांसी तक मुख्य मार्ग के किनारे दोनों पटरियों पर कोयला लदे वाहन आए दिन खड़े रहने से जहां दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ रहा था, वहीं वाहनों के खड़े हो जाने से मुख्य मार्ग के किनारे बने आवासों व कार्यालयों का दरवाजा भी जाम हो जाता था। इस संबंध में कई बार नागरिकों ने चालकों को हिदायत दी लेकिन वे सुधरने का नाम नहीं ले रहे थे। नागरिकों ने जब इसकी शिकायत अनपरा कोतवाल शैलेश राय से की गई, तो उन्होंने सोमवार को अभियान चलाकर काशी मोड़, डिबुलगंज, औड़ी मोड़, अनपरा मोड़, बीना रोड आदि स्थानों पर खड़े कोयला लदे एक दर्जन से अधिक वाहनों की हवा निकाल दी। जिन वाहनों में चालक मौजूद थे, उन्हें पटरियों पर वाहन खड़ा न करने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed