फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   रोडमैप तैयार कर स्कूलों में करेंगे परिवर्तन

रोडमैप तैयार कर स्कूलों में करेंगे परिवर्तन

Sat, 18 Aug 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
रोडमैप तैयार कर स्कूलों में करेंगे परिवर्तन
सोनभद्र । प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूलों के विकास व बेहतर शिक्षण के लिए शिक्षा विभाग रोडमैप तैयार करेगा। स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को रोडमैप तैयार कर देने का निर्देश जारी कर दिया गया है। जिसमें शौचालय, विद्युतीकरण व चहारदीवारी आदि की रिपोर्ट तलब की गई है। इसके साथ ही प्रत्येक स्कूल में बाल संसद का गठन करने प्रत्येक माह अनिवार्य रूप से एसएमसी व अभिभावकों के साथ बैठक करने का भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

हेड मास्टरों को रोडमैप तैयार करने का निर्देश शुक्रवार को जारी किया गया है। रोडमैप में प्रत्येक स्कूलों में कक्षा तीन व पांच के बच्चों में भाषा व गणित में 20 प्रतिशत सुधार करना अनिवार्य है। छात्राओं व छात्रों के लिए क्रियाशील शौचालय, स्कूल की चहारदीवारी, बिजली की सुविधा पर रिपोर्ट मांगी गई है। पेयजल की स्थिति पर भी रिपोर्ट तलब की गई है। प्रत्येक स्कूल में दीवारों पर बच्चों को कक्षावार सिखाई जाने वाली दक्षताओं को दीवार पर पेंट कराकर प्रदर्शित करने का भी निर्देश दिया गया है। स्कूल प्रशासन को अभिभावकों के साथ माहवार बैठक करने व स्कूल में सुधार के लिए उपायों पर चर्चा करने की भी निर्देश दिया गया है। बच्चों द्वारा किए गए अच्छे कार्यों के लिए पेंटिंग या कविता को अभिभावकों से साझा कर स्कूल के प्रति विश्वास पक्का करने की भी हिदायत दी गई है। एसएमसी की प्रत्येक माह बैठक करने, उसमें स्कूल से जुड़े मुद्दे पर चर्चा करने, एसएमसी सदस्यों को स्कूल के सभी इवेंट में प्रतिभाग करने, नामांकन बढ़ाने में स्कूल की मदद करने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया गया है। पुस्तकालय एवं बाल सभा की शुरूआत कर बच्चों को रोचक तरीके से सिखाने, ड्राप आउट संख्या कम करने का भी निर्देश दिया गया है। स्कूल प्रशासन अभिभावकों एवं एसएमसी के मदद से पंचायत स्तर पर स्वयं सेवकों का चुुनाव कर बच्चों के नामांकन में मदद लेने का भी निर्देश दिया गया है। इसमें बेहतर कार्य करने वाले स्वयं सेवकों को जनपद स्तर पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरख नाथ पटेल ने बताया कि स्कूलों में परिवर्तन के लिए प्रधानाध्यापकों से रोडमैप तैयार करने का निर्देश दिया गया है। ताकि स्कूल की दशा व शिक्षा के स्तर को बढ़ाया जा सके। रोडमैप मिलने के बाद जिन स्कूलों में विकास की जरूरत है, उसमें परिवर्तन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed