{"_id":"5b61f9134f1c1b49778b5833","slug":"61533147411-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना विकास कार्य कराए ही खाते से निकाला धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना विकास कार्य कराए ही खाते से निकाला धन
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलखन। राबर्ट्सगंज ब्लाक के ग्राम पंचायत कुरुहूल में बगैर इंटरलांकिग का कार्य कराएं ग्राम पंचायत के खाते से धन निकालने का मामला गरमा गया है। जिलाधिकारी से की गई शिकायत में प्रधान, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं तकनीकी सहायक पर आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
कुरुहूल निवासी राजकुमार का आरोप है कि वित्तीय वर्ष 2016-17 में प्रस्ताव के कार्य योजना के आधार पर बउराहीह पक्की सड़क से विंध्यवासिनी के घर तक व विंध्यवासिनी के घर से गुलाब सिंह के घर तक दो अलग-अलग इंटरलाकिंग का कार्य पूरा दिखाते हुए चेक के जरिए 195126 रुपये खाते से निकाल लिया गया। हकीकत यह है कि दोनों खड़ंजा पर एक भी मीटर इंटरलाकिंग का कार्य नहीं किया गया है। करीब एक साल से कुछ इंटरलाकिंग र्का इंट मौके पर पड़ा है। वहीं, प्राथमिक विद्यालय बउराडीह पर डायरेक्टरी आफ वर्क 2016-17 अभिलेख में दर्शाया गया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। राजकुमार ने मामले की जांच कराए जाने की मांग की है। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी घनश्याम प्रसाद ने बताया कि मैटेरियल एक साल पूर्व गिरा है । कुछ लोग इंटरलाकिंग के जगह पर सीसी रोड की मांग कर रहे हैं। जिसकी वजह से कार्य में दिक्कत आ रही है। उन्होंने यह बात स्वीकार किया कि इंटरलाकिंग के लिए आये धन को निकाला गया है।
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो प्रकरण की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी होगी। -आरके भारती, जिला पंचायत राज अधिकारी