{"_id":"5b351a304f1c1bf86e8ba6ba","slug":"61530206768-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम लागत में अधिक उपज की खेती करें किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम लागत में अधिक उपज की खेती करें किसान
Updated Thu, 28 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोरावल। किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए कृषि विभाग की ओर से ब्लॉक के सतौहा ग्राम पंचायत में गुरुवार को तीन दिवसीय दी मिलेनियम फार्मर्स स्कूल (किसान पाठशाला) का आयोजन किया गया। नीति आयोग की मंशा के अनुरूप इस किसान पाठशाला में किसानों को प्रशिक्षित किया गया।
सहायक निदेशक कृषि की देखरेख में आयोजित पाठशाला में सहायक तकनीकी प्रबंधक संजीव कुमार ने पहले दिन कार्यक्रम में मौजूद किसानों को उनकी आय दो गुनी करने की रणनीति के तहत एकीकृत फसल प्रबंधन, पशुपालन, उद्यान, दुग्ध उत्पादन, मधुमक्खी पालन, मत्स्य पालन से जुड़े व्यवसायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान भारत के अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। शासन की नीति है कि किसानों की आमदनी दोगुनी हो, जिसके लिए तमाम योजनाओं द्वारा सरकार उनके हित में काम कर रही हैं। इसके लिए शासन द्वारा किसानों को कई तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं, जिसकी जानकारी किसानों को संबंधित विभागों से लेकर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन करने वाली खेती करने पर जोर दिया। यहां ग्राम प्रधान गणेश प्रसाद दूबे, गुलाबदास, जवाहिर भारती, प्रवीण दूबे, प्रशांत, अजीज, सलोना मौजूद रहे।