{"_id":"5b351a2e4f1c1bda6e8ba6f4","slug":"61530206766-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यारंभ के बाद 51 हवन कुंडो मे होगा हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यारंभ के बाद 51 हवन कुंडो मे होगा हवन
Updated Thu, 28 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनी। सेवा समर्पण संस्थान सेवा कुंज कारीडाड़ चपकी में सूबे के राज्यपाल राम नाइक एक जुलाई को विद्यारंभ संस्कार में शामिल होंगे। वे विद्यारंभ में 51 कुंडों में होने वाले हवन में भी हिस्सा लेंगे। फिर वहीं धनुर्विद्या केंद्र का उद्घाटन करेंगे।
एक जुलाई को चपकी में राज्यपाल के आने की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। इसके लिए सभी विभागों ने कमर कस ली है। डीएम अमित कुमार सिंह, एसपी आरपी सिंह समेत जिले के अफसर तैयारियों की नियमित रूप से समीक्षा भी कर रहे हैं। सेवाकुंज से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। गुरूवार को एसडीएम दुद्धी विशाल यादव और सीओ सुनील कुमार विश्नोई ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। यहां सुरक्षा आदि के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उधर संस्थान परिसर में विद्यारंभ संस्कार के बाद हवन के लिए 51 हवन कुंडों का निर्माण कराया जा रहा है। यहां हवन गायत्री परिवार से जुड़े लोग वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराएंगे। 250 बच्चे भी हवन में हिस्सा लेंगे। राज्यपाल राम नाइक भी इसमें हिस्सा लेंगे। प्रवेश द्वार से लेकर निकासी द्वार, यहां आने वालों के लिए अलग से सुविधाओं का इंतजाम किया जा रहा है।
कई मंत्री भी करेंगे शिरकत
सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के चपकी गांव में सेवा समर्पण संस्थान में होने वाले विद्यारंभ संस्कार में यूपी के कई मंत्री भी हिस्सा लेंगे। प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह व जिले की प्रभारी मंत्री अर्चना पांडेय का प्रोटोकाल आ गया है। डीएम अमित कुमार सिंह ने बताया कि चिकित्सा, स्वास्थ्य मंत्री 30 जून को चंदौली से प्रस्थान कर रात्रि सवा नौ बजे रिहंद गेस्ट हाउस, एनटीपीसी बीजपुर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
एक जुलाई को सुबह 10 बजे रिहंद गेस्ट हाउस एनटीपीसी बीजपुर से 11 बजे सेवाकुंज आश्रम, कारीडाड़ चपकी में आयोजित चिकित्सा शिविर व भूमि पूजन में शामिल होंगे। फिर वहां से तीन बजे जिला अस्पताल पहुंचेंगे। अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद पौने छह बजे लोक निर्माण विभाग राबर्ट्सगंज के गेस्ट हाउस में सीएमओ, सीएमएस सहित विभाग से जुड़े अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। फिर साढ़े छह बजे इलाहाबाद के लिए रवाना होंगे। जिले की प्रभारी मंत्री अर्चना पांडेय एक जुलाई को सुबह दस बजे चपकी पहुंचेंगी। वहां कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद करीब चार बजे पिपरी गेस्ट हाउस जाएंगी और भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगी। दो जुलाई को 11.30 बजे कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में समीक्षा बैठक करेंगी।
राज्यपाल से करेंगे दुद्धी जिला की मांग
दुद्धी। दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा की बैठक गुरुवार को सिविल बार सभागार में हुई। इसमें एक जुलाई को बभनी ब्लॉक के चपकी गांव में आ रहे राज्यपाल से मिलकर उन्हें दुद्धी जिला बनाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। मोर्चा के अध्यक्ष गेना प्रसाद घसिया ने बताया कि मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिलेगा। बैठक का संचालन प्रभु सिंह एडवोकेट ने किया। बैठक में दिनेश अग्रहरि, जितेंद्र श्रीवास्तव, अमिताभ जायसवाल, जितेंद्र चंद्रवंशी, रामलोचन तिवारी, नंदलाल, जुबेर आलम, आशीष गुप्ता, मनोज मिश्रा, किरन, अमरावती मौजूद रहीं।