फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   संविदाकार के साथ मारपीट, तीन नामजद

संविदाकार के साथ मारपीट, तीन नामजद

Fri, 15 Jun 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
संविदाकार के साथ मारपीट, तीन नामजद
ओबरा। परियोजना में कार्यरत संविदाकार राजेश दीक्षित के साथ शुक्रवार सुबह मारपीट और छिनैती का मामला सामने आया है। उनको घायल अवस्था मे चोपन सीएचसी कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हालत खराब होने पर डॉक्टराें ने बीएचयू रेफर किया। पीड़ित की तहरीर पर ओबरा पुलिस ने नागेंद्र प्रताप, संग्राम मिश्रा, छोटू तिवारी, ज्ञानेश्वर सोनी व लाल जी गुप्ता सहित अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह लगभग दस बजे संविदाकार राजेश दीक्षित ओबरा परियोजना में जा रहे थे। तभी एडी बिल्डिंग के सामने आठ-दस की संख्या में विपक्षियों ने उन्हें रोक लिया। उन से 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। मना करने पर उन पर हमला कर दिया गया। उन के जेब से 2300 रुपये एवं एक सोने की सिकड़ी छीन लिया गया। तहरीर में राकेश ने आरोपियों पर पूर्व में वसूली का भी आरोप लगाया। उधर, घायल संविदाकार के खिलाफ मजदूर देवी प्रसाद द्वारा जातिसूचक गाली देने सहित कई आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करायी है। थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आरोपित तीन लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं मामले में आरोपित नागेन्द्र चौहान, छोटू तिवारी व संग्राम मिश्रा ने बताया कि घटना के समय वे लोग मौके पर मौजूद नहीं थे। उन्हें मजदूरों के लिए संघर्ष करने की वजह से फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed