फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ढोल-नगाड़ों के साथ स्कूल चलो रैली का आगाज

ढोल-नगाड़ों के साथ स्कूल चलो रैली का आगाज

Fri, 27 Apr 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
ढोल-नगाड़ों के साथ स्कूल चलो रैली का आगाज
म्योरपुर। स्थानीय कस्बे में शुक्रवार को ब्लाक स्तरीय स्कूल चलो रैली का आयोजन किया गया। खंड शिक्षाधिकारी दिलीप कुमार की अगुवाई में निकली रैली को प्रभारी थानाध्यक्ष रूपेश सिंह ने फीता काटकर व प्रधान लालता प्रसाद जायसवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन

रैली में परिषदीय विद्यालयों के अलावा बिड़ला इंटर कालेज के छात्र शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों के साथ हाथों में तख्तियां, बैनर लिए छात्र नारे लगाते हुए सबको जागरूक कर रहे थे। यह रैली हवाई पट्टी चौराहा, गुरुद्वारा मोड़, मस्जिद रोड, दलित बस्ती, लीलासी मोड़ होते हुए लगभग तीन किमी तक पूरे कस्बे में जागरूकता की अलख जगाया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा साधन है, जिससे हर क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है। बच्चों को विद्यालय भेजकर शिक्षा दिलाना अभिभावक का कर्तव्य है। बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन कराकर नियमित विद्यालय भेजकर नि:शुल्क शिक्षा का लाभ उठाएं। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि हाउस होल्ड सर्वे कराकर शत-प्रतिशत नामांकन का प्रयास किया जा रहा है । इस मौके पर यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के मंडल संयोजक राकेश कुमार सिंह, एबीआरसी विनोद पांडेय, एनपीआरसी देवेश कुमार, संयोगिता देवी, रमेश सिंह, गलर भाष्कर, शारदा प्रसाद, शशि रंजन, राजीव राय, मनोज कुमार विश्वकर्मा, अशोक मिश्रा, शिवमूर्ति, महेंद्र प्रताप, अमरेश, राजपति, मुकेश कुमार, भोला, रामसजीवन जायसवाल, केशरी नंदन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed