फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   समरसता दिवस के रूप में मनेगी आंबेडकर जयंती

समरसता दिवस के रूप में मनेगी आंबेडकर जयंती

Fri, 06 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
समरसता दिवस के रूप में मनेगी आंबेडकर जयंती
राबर्ट्सगंज के सिंचाई डाक बंगला परिसर में गुरुवार को भाजपाजनों की बैठक हुई। इसमें 11 को जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन एवं 14 को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती समरसता दिवस के रूप में मनाने पर विचार विमर्श किया गया। वहीं, शुक्रवार को पार्टी का स्थापना दिवस प्रत्येक बूथ पर मनाने की रणनीति बनी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि शुक्रवार को जनपद के सभी 1468 बूथों पर एक साथ पार्टी का 38वॉ स्थापना दिवस मनाया जाएगा। कहा कि पार्टी के बढ़ रहे जनाधार से विपक्षी पार्टियों में बौखलाहट हो गई है। यूपी में सपा और बसपा ने आपस में गठबंधन कर लिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, सदर विधायक भूपेश चौबे, ओबरा विधायक संजीव गोड़ और पूर्व विधायक तीरथराज ने कहा कि भाजपा सरकार सर्व समाज के लिए कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री आवास, शौचालय निर्माण, उज्ज्वला योजना का लाभ प्रत्येक गरीब व्यक्ति को दिया जा रहा है। क्षेत्रिय उपाध्यक्ष रमेंश मिश्रा, चेयरमैन वीेरेंद्र जायसवाल, ओंकार केशरी, रामलखन सिंह, गोविंद यादव, शारदा खरवार ने कार्यकर्ताओं से आगामी लोक सभा चुनाव के लिए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। ओबरा चेयरमैन प्राणमती देवी, कृष्ण मुरारी गुप्ता, राजेश, संजय, अनूप तिवारी, गंगा सिंह, कमलेश चौबे, शिव कुमार गुप्ता, उदयनाथ सिंह, अमरनाथ पटेल, विपिन बिहारी आदि मौजूद रहे। संचालन महामंत्री अजीत चौबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed