{"_id":"5abfbd414f1c1bee618b4cae","slug":"61522515265-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के निजीकरण के विरोध में सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के निजीकरण के विरोध में सौंपा ज्ञापन
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा(सोनभद्र)। बिजली के निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने शनिवार को ओबरा के वीआईपी गेस्ट हाउस में विधायक संजीव सिंह गौड़ को ज्ञापन सौंपा है।
बिजली वितरण के निजीकरण के प्रदेश सरकार के निर्णय के विरोध में आंदोलन के अगले चरण में ज्ञापन सौंपने का अभियान शुरू करते हुए सभी जिलों में सांसदों व विधायकों को ज्ञापन दिया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को संघर्ष समिति की ओबरा शाखा से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भाजपा विधायक संजीव गौड़ को ज्ञापन सौंपा। निजीकरण के प्रस्ताव को वापस लेने की मांग करते हुए संघर्ष समिति के नेताओं ने कहा कि वे भी मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर निजीकरण के फैसले को वापस लेने का आग्रह करें। संघ के क्षेत्रीय सचिव इं. अदालत वर्मा एवं विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की ओबरा शाखा के संयोजक बीडी विश्वकर्मा ने ओबरा विधायक को विद्युत वितरण क्षेत्र के निजीकरण से प्रदेश की जनता एवं विकास पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को बताया।
इस दौरान इं. आरपी मल्ल, इं. संजय कुमार, बीडी विश्वकर्मा, राधामोहन प्रजापति, हरदेव नारायण तिवारी, पशुपतिनाथ विश्वकर्मा, नरसिंह त्रिपाठी, आरके शुक्ला, आरबी त्रिपाठी, दिनेश सिंह, शैलेंद्र सिंह, विवेक पटेल, राजाराम, अंबुज, मनोज कुमार सिंह, उमाशंकर सरोज, शाहिद अख्तर, लालचंद मौजूद रहे।