{"_id":"5a8da6344f1c1b805a8bb0e0","slug":"61519232564-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों ने फूंका परियोजना प्रशासन का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों ने फूंका परियोजना प्रशासन का फूंका पुतला
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा। परियोजना के ब ताप विद्युत गृह के मुख्य द्वार पर भारतीय संविदा श्रमिक संगठन के कार्यकर्ताओं का आमरण अनशन बुधवार को भी जारी रहा। दूसरे दिन बुधवार को संगठन ने महाप्रबंधक प्रशासन का प्रतीकात्मक फूंक कर विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी की गई। अनशन पर बैठे राजपाल गौतम, रामनरेश गोंड, शंकर, घनश्याम दास पांडेय, कन्हैया, रविंदर यादव को कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया।
संगठन के अध्यक्ष मणिशंकर पाठक ने परियोजना के अफसरों पर तरह-तरह के आरोप लगाये। कारखाने में भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया। कहा कि कारखाने के ही मजदूरों को काम के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है लेकिन परियोजना के उच्चाधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। चार दिन से समायोजन और बकाया भुगतानों की मांग को लेकर अनशन चल रहा है लेकिन परियोजना के असंवेदनशील लोगों की नींद नहीं टूट रही है। प्रेम प्रकाश चौबे ने कहा कि मजदूरों को काम के बाद अब भुगतान के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। राम नरेश गोंड ने कहा कि 41 संविदा श्रमिकों ने जीवनभर परियोजना में कार्य किया। वर्तमान में परियोजना प्रशासन हिटलरवादी नीतियों का पालन करते हुए मजदूरों के अहित की मंशा को उजागर कर रहा है। गोपाल यादव, जय शुक्ला, रवि बग्गा, जयशंकर पाठक, दीनानाथ चंद्रवंशी, सुनील जायसवाल, आसिफ खां, परवेज अहमद, सुरेंद्र कुमार, संतोष गुप्ता, भारत पांडेय, शशिकांत मिश्रा, मनोज कुमार चौधरी मौजूद रहे।