फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पेयजलापूर्ति के लिए ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शन

पेयजलापूर्ति के लिए ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शन

Sun, 21 Jan 2018 11:37 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
पेयजलापूर्ति के लिए ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शन
सोनभद्र (वैनी)। नगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत सेमरिया के टोला तेलाड़ी के ग्रामीणों ने रविवार को पेयजलापूर्ति की समस्या को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान पर आरोप लगाते हुए कहा कि सेमरिया ग्राम समूह पेयजल योजना का उन्हें लाभ नहीं मिल रहा है। कहा कि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

शासन से एक करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से वर्ष 2015 में सेमरिया ग्राम समूह पेयजल योजना के अंतर्गत ग्रामीणों को पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए टंकी का निर्माण कराया गया है। पहले जल निगम की देखरेख में टंकी का संचालन होता था तो तेलाड़ी के ग्रामीणों को भी पानी मिल जाता था, लेकिन जबसे यह टंकी ग्राम पंचायत को हैंडओवर हो गई है उसके बाद से पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों इंद्रावती, फुलवा, सोमराजी, सुभावती, चंदा, निर्मला का आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा सेमरिया गांव में पांच से सात इंच का पाइप, वहीं तेलाड़ी टोला में महज ढाई इंच का पाइप डलवाया गया है। इसकी वजह से पानी की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। महेंद्र, सोमारू, प्रेमनाथ, नंदलाल, राममूरत, मोहन, मंगल आदि का कहना है कि तेलाड़ी टोला में एक भी हैंडपंप सही नहीं हैं, जिसकी वजह से दूषित एवं गंदा जल पीना पड़ रहा है। बसंतलाल, बेचनी देवी, विमलेश कुमार विश्वकर्मा, शिव प्रसाद कुशवाहा, अमिता देवी, अनिल कुमार, सुखदेव आदि ने बीडीओ को पत्र देकर पेयजलापूर्ति की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। ग्राम प्रधान देवंती ने आरोप बेबुनियाद बताते हुए कहा कि पहले पानी का कम कनेक्शन था, लेकिन अब संख्या बढ़ गई है। इसके अलावा कहीं-कहीं पाइप भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इसकी वजह से पानी की समस्या हो रही है। पाइप बदलवाने के लिए स्टीमेट बनाकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed