फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   60 lakh goods recovered including cash, gold

नगदी, सोना समेत 60 लाख का माल बरामद

Mon, 05 Apr 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
60 lakh goods recovered including cash, gold
शक्तिनगर(सोनभद्र)। मध्य प्रदेश के विंध्यनगर थाना क्षेत्र के जयंत पुलिस चौकी इलाके में स्थित एनसीएल के आवासीय परिसर में महिला को बंधक बनाकर हुई लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से 16 लाख नकदी सहित काफी मात्रा में सोना, चांदी बरामद किया गया है। नकदी सहित आभूषणों की कीमत लगभग 60 लाख रुपये है। सभी आरोपियों केे ओड़िसा से हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए लाया गया था। उसी आधार पर मामले का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

एनसीएल जयंत कोयला परियोजना में बतौर डंपर आपरेटर कार्यरत सुदिप्ता मेहेर के आवास में 31 मार्च को दरवाजा मरम्मत के नाम पर घुसे लुटेरों ने मेहेर की पत्नी दयमंती को बंधक बनाकर बेडरूम में पलंग के नीचे से दो सूटकेस जो अधिकारी एसके पानीग्रही के थे लूटकर भाग गए। दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। दयमंती ने किसी तरह मुंह खोलकर आवाज लगाया तब पहुंचे पड़ोसियों ने उसे बंधन मुक्त किया। घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की गई। टीम ने जांच के दौरान मिले सुराग के आधार पर उड़ीसा से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से सोना, चांदी व हीरे के आभूषणों के साथ 850 ग्राम सोना, 16 लाख 35 हजार 300 सौ नगद बरामद किया है। इस मामले में पकड़े गए आरोपी क्रमश: अनिल मेहेर, राजेश बिजरा व विष्णु सोना सभी निवासी उड़ीसा का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed