{"_id":"58baf2a04f1c1b214e832a14","slug":"5th-unit-malfunction-in-the-heater-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीटर में खराबी 5वीं इकाई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीटर में खराबी 5वीं इकाई बंद
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Sat, 04 Mar 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
2630 मेगावाट के अनपरा परियोजना की पांच सौ मेगावाट वाली पांचवीं इकाई प्राइमरी एयर हीटर में आई खराबी के चलते शनिवार की दोपहर बंद कर दी गई। इससे परियोजना का उत्पादन लुढककर दो हजार मेगावाट के नीचे पहुंच गया। उधर, बारह सौ मेगावाट वाली लैंको परियेाजना की छह सौ मेगावाट की एक इकाई को सात मार्च तक के लिए ओवरहालिंग में ले लिया गया है। बावजूद पारेषण लाइन में दिक्कत के चलते उत्पादन पर चल रही छह सौ मेगावाट की एकमात्र इकाई में भी 233 मेगावाट की थर्मल बैकिंग (उत्पादन घटवाया) बनी रही।
अनपरा की बिजली प्रदेश में सबसे सस्ती होने के कारण इस समय यहां की इकाइयों से करीब-करीब पूरी क्षमता से उत्पादन लिया जा रहा था। इसके चलते अनपरा परियोजना का उत्पादन पिछले कई दिनों से 25 सौ मेगावाट के इर्द-गिर्द बना हुआ है लेकिन शनिवार की दोपहर सवा बारह बजे के करीब अचानक से पांचवीं इकाई के प्राइमरी एयर प्री हीटर में अचानक से दिक्कत आ गई। जिसके चलते इकाई बंद करनी पड़ी। जीएम एके सिंह के मुताबिक दिक्कत दूर कर इकाई को उत्पादन पर लेने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। पूरी उम्मीद है कि रविवार सुबह तक इससे पूरी क्षमता से उत्पादन शुरू हो जाएगी। वहीं निजी क्षेत्र की लैंको (इसकी पूरी बिजली प्रदेश को मिलती है) की छह सौ मेगावाट की एक इकाई सात मार्च तक अनुरक्षण पर ले ली गई है। वहीं उत्पादन पर चल रही दूसरी इकाई में सुबह आठ बजे से ही 233 मेगावाट की थर्मल बैकिंग बनी रही। लैंको के सहायक महाप्रबंधक एसके द्विवेदी ने बताया कि सात मार्च की शाम तक इकाई को लाइटअप होने की उम्मीद है।