फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   59 sacked manure confiscated

बेचने के लिए मकान में छिपाकर रखी गई 59 बोरे खाद जब्त

Sat, 05 Dec 2020 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
59 sacked manure confiscated
बेचने के लिए मकान में छिपाकर रखी गई 59 बोरी खाद जब्त
विज्ञापन

टेंपो से गांवों में ले जाकर अधिक दाम पर कर रहे थे बिक्री
फोटो -
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवली क्षेत्र के लोढ़ी गांव में छिपाकर रखी गई 59 बोरी खाद को जब्त कर ली गई। यहां से खाद टेंपो के जरिए गांवों में ले जकर ऊंचे दामों पर बेची जा रही थी। किसानों की सूचना पर प्रशासन की टीम ने शनिवार को छापे की कार्रवाई कर जांच की। जांच के दौरान छिपाकर रखी गई खाद बरामद हुई। टीम ने खाद जब्त करने के साथ ही वाहन को कब्जे में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय के मुताबिक कई दिनों से कुछ किसानों के माध्यम से उन्हें शिकायत मिल रही थी कि निम्न गुणवत्ता की खाद टेंपो से गांव-गांव ले जाकर ऊंचे दाम पर बेची ज रही है। शनिवार की शाम पता चला कि लोढ़ी स्थित एक मकान में खाद छिपा कर रखी गई है और यहीं से यह कारोबार किया जा रहा है। नायब तहसीलदार रवि प्रजापति के साथ टीम बनाकर बताई जगह पर छापे की कार्रवाई कर जांच की गई। जांच के दौरान एक कमरे में रखी 59 बोरी खाद रखी मिली। बताया गया टेंपो भी बाहर खड़ा है। वहां मौजूद लोगों से खाद से संबंधित कागजात मांगे गए तो वह कुछ भी नहीं दिखा पाए। प्रथम दृष्टया खाद की कालाबाजारी और अधिक दाम पर बिक्री का मामला दिखने पर खाद जब्त कर लिया गया। संबंधित टेंपो को भी कब्जे में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। कृषि अधिकारी पीयूष राय ने बताया कि संबंधित खाद कंपनी से भी संपर्क कर इसके बारे में जनकारो मांगी गई है। अगर कोई कागजात नहीं मिलते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि वह अपने स्तर से भी पता कर रहे हैं कि खाद कहां से आई और कौन-कौन लोग इससे जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed