{"_id":"65bbe8ede541a907a9092a84","slug":"58-couples-took-seven-rounds-one-accepted-marriage-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-108934-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 58 जोड़ों ने लिए सात फेरे, एक ने कुबूल किया निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 58 जोड़ों ने लिए सात फेरे, एक ने कुबूल किया निकाह
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को बभनी ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। यहां 58 जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। वहीं एक मुस्लिम जोडे ने निकाह कबूल किया।
जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण कुमार, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजन सिंह, दुद्धी चेयरमैन कमलेश मोहन, म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोंड, दुद्धी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजन चौधरी, बीडीओ मोहम्मद तारिक, सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज आश्रम कारीडांड के केंद्र प्रमुख कृष्ण गोपाल ने नवविवाहित जोड़ो के सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने बताया कि एक जोड़े पर सरकार 51 हजार रुपये खर्च करती है। इसमें 35 हजार रुपये सीधे खाते में धनराशि भेजी जाएगी। दस हजार रुपये का सामान दिया जाएगा। सभी लाभार्थियों को जल्द सामान देने का आश्वासन देकर वहां से विदा किया गया।
सतर्क रहे अधिकारी
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में सामानों की आपूर्ति में बड़ी गड़बड़ी पकड़े जाने के बाद प्रशासनिक अधिकारी फूंक-फूंक कर कदम आगे बढ़ा रहे हैं। सत्यापन करने के बाद ही जोड़ों की शादी कराई जा रही है। बभनी ब्लॉक में सामूहिक विवाह के लिए 70 ने पंजीकरण कराया था। सत्यापन के बाद 59 जोड़ों की शादी कराई गई। इस मौके पर अरूण कुमार सिंह, जेपी जायसवाल, सतीष जायसवाल, हनुमान केशरी आदि उपस्थित रहे।