फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   564 people got the vaccine in CHC

सीएचसी में 564 लोगों को लगा वैक्सीन

Wed, 02 Jun 2021 07:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
564 people got the vaccine in CHC
घोरावल। तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में एवं घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो दिनों में कुल 564 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गई। इनमें 18 प्लस आयु के 124 लोग शामिल हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुन्ना प्रसाद ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्रामीण इलाकों में लगातार कैंप लगाकर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। 18 प्लस आयु के लोगों को सिर्फ सीएचसी में वैक्सीन लगाई जा रही है। बुधवार को शिवद्वार में 50, बैजनाथ में 50, पड़वनिया में 80, नौगढ़वा में 70 एवं डाभा में 80 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गई। बुधवार को सीएचसी पर 96 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। एसडीएम जैनेंद्र सिंह एवं बीडीओ रमेश यादव ने शिवद्वार, पड़वनिया व बैजनाथ गांव में टीम के साथ वैक्सीनेशन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायत में भ्रमण किया और वैक्सीन लगवाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि घोरावल सीएचसी व ग्रामीण इलाकों में वैक्सीन लगाने का कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed