फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   5.58 lakh fraud in the name of giving restaurant franchise

Sonebhadra News: रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 5.58 लाख की ठगी

Wed, 29 Oct 2025 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
5.58 lakh fraud in the name of giving restaurant franchise
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति से हल्दीराम की डाइनिंग मॉडल रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर 5.58 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। एक महीने में अलग-अलग समय में ऑनलाइन धनराशि खाते में मंगाई गई। इसके बाद ठक ने मोबाइल फोन बंद कर दिया। सोमवार को पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

इमरती काॅलोनी में रहने वाले अश्वनी पांडेय ने तहरीर में बताया कि उनके पास दो मंजिला 1600 वर्ग फीट से ज्यादा व्यवस्थित और व्यावसायिक परिसर है। इसको देखते हुए मनीष अग्रवाल और नीरज अग्रवाल नामक दो लोगों ने पांच सितंबर को मोबाइल फोन कर संपर्क किया और खुद को हल्दीराम का मार्केटिंग अफसर बताया। इस दौरान उन्होंने हल्दीराम के डाइनिंग माॅडल रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी देने की बात कही। इसके जरिए अच्छे मुनाफे का भरोसा दिया। उन्होंने विश्वास दिलाने के लिए कई कागजात व्हाट्सएप पर उपलब्ध कराए। इसके बाद एक फार्म भी भेजा। आरोपियों ने उस पर अंकित मेल आईडी पर ऑनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा। अश्वनी ने बताया कि 23 सितंबर को उन्होंने फार्म भरा। इसके बाद उनसे रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर 95 हजार रुपये यूपीआई के जरिये लिए गए। आरोपियों ने जमा रसीद भेजते हुए अलग-अलग तिथियों में कुल 5.58 लाख रुपये रुपये ऑनलाइन जमा करा लिए। इसके बाद उन्होंने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया। साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed