फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   545 votes became president Pir Mohammed

545 वोट पाकर पीर मोहम्मद बने सदर

Wed, 25 Feb 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला Updated Wed, 25 Feb 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
545 votes became president Pir Mohammed
सुन्नत वल जमात जामा मस्जिद के सदर का चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ। इसमें पीर मोहम्मद 545 वोट पाकर विजयी घोषित किए गए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद अल्ताफ को महज 382 वोट मिले। चुनाव के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। शाम को परिणाम की घोषणा के बाद समर्थकों ने विजेता को माल्यार्पण कर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


रेणुकूट सुन्नत वल जमात की जामा मस्जिद के सदर पद पर अब तक मनोनयन होता था, लेकिन इस बार इस पद के लिए चुनाव किया गया। इसके तहत 1124 लोगों मतदाता बनाया गया। मंगलवार को सुबह नौ बजे से गुप्त मतदान के जरिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन


चुनाव मैदान में पीर मोहम्मद और मोहम्मद अल्ताफ आमने-सामने थे। शाम छह बजे तक कुल 934 मत पड़े। इसके बाद चुनाव कमेटी के लोगों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू की। 50-50 का बंडल बना कर मतों की गिनती की गई। सात मत पत्र अवैध मिले। रात में परिणाम की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसमें 545 मत पाकर पीर मोहम्मद विजयी घोषित हुए। उनके प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद अल्ताफ को 382 मत मिले। इस तरह पीर मोहम्मद ने 183 वोट से जीत हासिल की। विजेता को मुस्लिमों ने माला पहनाकर खुशी का इजहार किया। निवर्तमान चेयरमैन हाजी मोहम्मद हुसैन, सलामत अली, सभासद नौशाद, हाजी रहमान, असगर अली, वकील अहमद, सूफी जमाल, रियाजुल अंसारी, हाजी आलम, एकलाक, ब्यापार मंडल अध्यक्ष अजय राय, अखिलेश यादव, अमरेन्द्र सिंह, नईम गाजीपुरी मौजूद रहे। थाना पिपरी के इंस्पेक्टर अबरार अहमद पुलिस कर्मियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed