फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   532 complaints were received in 21 police stations, 493 were related to land disputes only

Sonebhadra News: 21 थानों में आईं 532 शिकायतें, 493 सिर्फ जमीन विवाद की

Sun, 29 Jun 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
532 complaints were received in 21 police stations, 493 were related to land disputes only
पुलिस व भूमि से जुड़े विवादों के समाधान के लिए शनिवार को सभी थानों में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान शिकायतों की भरमार रही। कुल 532 में से 220 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

सीओ सिटी डॉ. चारू द्विवेदी और कोतवाल गोपालजी गुप्ता ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में शिकायतें सुनी। सीओ सदर रणधीर मिश्र ने पन्नूगंज थाने में मौजूद रहे। भूमि विवाद से जुड़े प्रकरण में तहसीलदार अमित सिंह के साथ मौके पर जाकर उसका समाधान कराया।
विज्ञापन

सीओ ओबरा हर्ष पांडेय और एसडीएम ओबरा विवेक सिंह जुगैल थाने पर फरियादियों की शिकायतों को सुना। सीओ पिपरी अमित कुमार शक्तिनगर थाने में मौजूद रहे। करमा थाने में एसओ राजेश सिंह और विंढमगंज में शेषनाथ पाल ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादातर स्थानों पर राजस्व के मामले ही अधिक पहुंचे। सभी थानों में कुल 532 प्रार्थना पत्र आए। इसमें पुलिस से संबंधित 39 प्रार्थना पत्र रहे। 23 का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। राजस्व के 493 प्रार्थना पत्रों में से 197 का निस्तारण हुआ। शेष बचे प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण आवश्यकतानुसार कार्रवाई कर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed