फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   53 private hospitals in the district got permission for emergency service

जिले के 53 निजी अस्पतालों को इमरजेंसी सेवा की मिली अनुमति

Fri, 15 May 2020 09:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
53 private hospitals in the district got permission for emergency service
सोनभद्र। कोरोना वायरस कोविड 19 के संक्रमण से रोकथाम के लिए जिले के 53 प्रशिक्षण प्राप्त निजी अस्पतालों को आपातकालीन सेवा उपलब्ध कराने के लिए चिह्नित किया गया है। यह कार्यवाही प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए की गई है। प्रदेश सरकार ने इन निजी चिकित्सालयों को इमरजेंसी सेवा मुहैया कराने के लिए अनुमति भी दे दी है । कोरोना ट्रेनिंग के नोडल अधिकारी डॉक्टर आर जी यादव ने बताया कि 53 निजी अस्पतालों के एक-एक डॉक्टरों को प्रशिक्षित किया गया है और यह प्रशिक्षित चिकित्सक अपने-अपने अस्पतालों के सभी चिकित्सकों सहित स्टाफ को प्रशिक्षित करेंगे । उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों के डॉक्टरों को कोविड19 प्रोटोकॉल की जानकारी एवं इससे बचाव और उपचार के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया है । स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त चिकित्सकों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है और यह नोडल अधिकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के संपर्क में रहेंगे तथा कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के इलाज के संबंध में प्रतिदिन रिपोर्ट भी प्रेषित करेंगे। नोडल अधिकारी डॉ. आरजी यादव ने बताया कि कोरोना संक्रमण को बढ़ते देख स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी से लागू लाकडाउन तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने समेत साबुन से अच्छी तरह हाथ धोने और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने का आग्रह किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed