फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ईएएस प्रशिक्षु दल ने जाना ग्राम स्वराज्य की परिकल्पना

ईएएस प्रशिक्षु दल ने जाना ग्राम स्वराज्य की परिकल्पना

Fri, 04 Jan 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
ईएएस प्रशिक्षु दल ने जाना ग्राम स्वराज्य की परिकल्पना
म्योरपुर। ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित गांधी विचार धारा से जुड़ कर सामाजिक कार्य और ग्राम स्वराज्य की दिशा में काम कर रही सामाजिक संस्थान बनवासी सेवा आश्रम में बृहस्पतिवार को आईएएस प्रशिक्षुओं का दल पहुंचा। दल ने ग्राम स्वराज्य की संकल्पना और उस पर काम करने की विधा का अध्ययन किया। इसके साथ ही उन्होंने टावर सिस्टम से सिंचाई, जैविक खेती, खादी ग्रामोद्योग से निर्मित साबून, तेल, मसाला, व कपड़े का निर्माण देखा। रेशम कीट, चरखा से सूत की कताई का भी काम देखा। आश्रम की मुखिया शुभा प्रेम ने इसके पूर्व विचित्रा महाकक्ष में बैठक कर आश्रम की नींव पड़ने से लेकर अब तक के कार्यो और गतिविधियों की जानकारी दी। बताया कि आश्रम का मुख्य उदेश्य यहां के लोगों को जागरूक करना है। गांधी विचार धारा के जरिए सामाजिक सौहार्द बनाना, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक विकास करना है। उन्होंने भूमि हकदारी और सर्वे सेटलमेंट के जरिए लोगों की जमीन दिलाने के साथ पर्यावरण प्रदूषण की समस्या से उत्पन्न स्थिति की जानकारी दी। टीम के अगुआ संजय, डॉ. अनु कुमारी, शेखर आनंद, सिद्धार्थ जैन ने कहा की आश्रम आकर कुछ अलग देखने और ग्रामीण जीवन, स्थानीय संसाधनों पर आधारित रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के तरीके का ज्ञान मिला। कहा कि हम लोग जहां भी रहेंगे, इस प्रयोग को जरूर उतारने की कोशिश करेंगे। यहां एसडीएम रामचंद्र, तहसीलदार शशि भूषण मिश्रा, बीईओ एसपी सहाय, डॉ. विभा, विमल सिंह, देवनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed