फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   शिक्षकों ने किया एसडीएम की बुलाई बैठक का बहिष्कार

शिक्षकों ने किया एसडीएम की बुलाई बैठक का बहिष्कार

Fri, 04 Jan 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
शिक्षकों ने किया एसडीएम की बुलाई बैठक का बहिष्कार
घोरावल। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ की बैठक बृहस्पतिवार को बीआरसी परिसर में हुई। इसमें शिक्षकों ने एसडीएम घोरावल की प्रतिदिन बुलाई जा रही मीटिंग का विरोध किया गया। एक सप्ताह या 15 दिन में एक बार बैठक कराने की मांग की। एसडीएम की बैठक में न जाने का निर्णय लिया। शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को एसडीएम की बुलाई गई बैठक में भाग नही लिया और बहिष्कार किया। बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष रविभूषण सिंह ने कहा कि प्रशासन ने परिषदीय विद्यालयों में उपस्थिति 80 फीसदी का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए ब्लॉक के सभी शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक लगे हुए हैं। सामूहिक प्रयासों से घोरावल ब्लॉक उपस्थिति के मामले में सबसे आगे चल रहा है। एसडीएम प्रतिदिन विद्यालय समय के बाद चार बजे से शिक्षक-शिक्षिकाओं को तहसील मुख्यालय पर बुलाकर बैठक ले रहे हैं। नए-नए तुगलकी फरमान जारी कर रहे हैं। शिक्षक शिक्षिकाओं व शिक्षक प्रतिनिधियों की समस्याओं को एसडीएम नहीं सुनते हैं। शिक्षकों ने निर्णय लिया कि वे बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने का पूरा प्रयास करेंगे लेकिन प्रतिदिन एसडीएम की बैठक में तहसील नहीं जाएंगे। ठंड में प्रतिदिन चार बजे से शाम सात बजे तक बैठक होती है। ऐसे में उन्हें परेशानी होती है। मांग किया कि 15 दिन या सप्ताह में एक दिन बैठक ली जाए। बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ, अटेवा एवं यूटा से जुड़े शिक्षकों ने भाग लिया। बैठक में अनिल सिंह, अशोक सिंह, राजेश वैश्य, योगेश पांडे, यतिनंदन, कामता प्रसाद, जय सिंह, शिवम अग्रवाल, दिनेश कुमार, महेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed