{"_id":"5c17e3b1bdec2256df2759fb","slug":"51545069489-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलों की होली के साथ संपन्न हुई रासलीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलों की होली के साथ संपन्न हुई रासलीला
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोपन। स्थानीय नगर के चोपन बैरियर सोन नदी के तट पर रामलीला मैदान में चल रही रासलीला सोमवार को फूलों की होली के साथ संपन्न हो गई। यहां कलाकारों ने मोर नृत्य का अद्भूत नजारा पेशकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के संग जमकर फूलों की होली खेली गई। आयोजन समिति के तरफ से तीन कुंतल फूलों की व्यवस्था की गई थी।
जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के बीच नोकझोंक के साथ फाग शुरू हुआ पूरा पंडाल राधे राधे के जयकारे से गुंजायमान हो गया। बरसाने की मशहूर लठ मार होली का भी दर्शकों ने जमकर आनंद उठाया। इस मौके पर प्रदीप अग्रवाल, संजीव त्रिपाठी, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जैन, महेंद्र केशरी, विमल साह, विनोद कुमार, पवन अग्रवाल, संतोष गुप्ता, बबलू ओझा, अश्वनी सिंह, विजयानंद तिवारी मौजूद रहे।