{"_id":"5bfd82d5bdec22419e1f442d","slug":"51543340757-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर जाकर वोटरों से संपर्क कर रहे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर जाकर वोटरों से संपर्क कर रहे प्रत्याशी
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी। भाऊराव देवरस राजकीय पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। प्रत्याशी चुनाव प्रचार मे जी तोड़ मेहनत कर रहें हैं। वे घर-घर जाकर वोटरों से संपर्क कर रहे हैं। वोटरों को अपने पक्ष में मतदान के लिए लुभाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। हाथों में हैंडबिल और मतदाता सूची लिए क्षेत्र में प्रत्याशी पैदल भ्रमण करते नजर आ रहे हैं। छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर छह प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि महामंत्री पद पर चार और उपाध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी हैं। नाम वापसी के बाद महाविद्यालय के सात पदों में से पांच पदों पर 18 उम्मीदवार मैदान में है। वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर निर्विरोध चुनाव तय है। विज्ञान संकाय प्रतिनिधि का पद खाली रह गया है। इसके लिए किसी ने पर्चा दाखिल नही किया। पांच पदों पर मतदान होना है। अध्यक्ष पद के लिए खुशबू, गुलशन कुमार, भगिंद्र कुमार यादव, रविशंकर, दयानंद, परमजीत सिंह दावेदारी ठोक रहे हैं। उपाध्यक्ष पद पर पूजा, अमित कुमार, सूरज कुमार, महामंत्री पद पर शुभांगी, सुष्मिता, सोनी बानो, आशीष रंजन मैदान में हैं। पुस्तकालय मंत्री पद के लिए रामशकल, जितेंद्र सोनी, कला संकाय प्रतिनिधि पद पर अर्चिता श्यामा असमा बानो, अमरदीप कुमार मैदान में हैं। वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के लिए सिर्फ सीमांत कुमार मौर्य ने नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन