फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

Tue, 13 Nov 2018 12:46 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी
सोनभद्र। मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा समेत अन्य नेताओं ने बूथ स्तर पर बैठक की। इसमें संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति बनाई गई। कार्यकर्ताओं को सरकार के जन कल्याणकारी नीतियों का प्रचार-प्रसार करने की जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान बूथ अध्यक्ष और उनके समिति के सदस्यों को पार्टी का गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पवर गांव में बूथ अध्यक्ष महेंद्र पटेल के आवास पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार सभी के हित में कार्य कर रही है। विकास कार्यों के दम पर वर्ष 2019 में दोबारा केंद्र में पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजीत रावत ने कहा कि भाजपा के करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है। नरसिंह पटेल, चंद्रकांत पांडेय आदि मौजूद रहे। उधर चतरा मंडल के बेलाही और ओरगाई पर पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने बूथ अध्यक्ष और उनकी पूरी समिति को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं। पार्टी के लिए बूथ का कार्यकर्ता संघर्ष करके पार्टी को मजबूत करता है। अरविंद पांडेय, सुबास पाठक, रामप्यारे पटेल, अशर्फी, रामानुज विश्वकर्मा, पारस गुप्ता, विशेष कुमार, रामचंद्र विश्वकर्मा, रामेश्वर गुप्ता, सुनील सिंह, ओमप्रकाश, अनिल सिंह, रामविलास पासवान, संजय गुप्ता, अशोक गुप्ता, राजकुमार, सतेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed