फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   छात्राओं को आत्मसुरक्षा के लिए किया जागरूक

छात्राओं को आत्मसुरक्षा के लिए किया जागरूक

Tue, 06 Nov 2018 12:08 AM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं को आत्मसुरक्षा के लिए किया जागरूक
घोरावल। नगर स्थित भारतीय इंटर कॉलेज तथा सोनांचल इंटरमीडिएट कॉलेज में सोमवार को छात्राओं को आत्म सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। कोतवाली प्रभारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि आज के दौर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन तथा अभिभावक को चिंता बनी रहती है। इसके लिए महिलाओं को आत्म सुरक्षा के लिए तत्पर रहना चाहिए। 1073 दुर्घटना से संबंधित, 1090 महिला हेल्पलाइन नंबर, 100 नंबर पुलिस सहयोग, 108 व 102 सभी नंबरों के बारे में तथा उसके द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जूडो कराटे के माध्यम से आत्म सुरक्षा के लिए ट्रेनिंग दिलाई गई। जूडो कराटे के प्रशिक्षक अतहर अली ने अपनी टीम के साथ दोनों विद्यालयों पर उपस्थित छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश सिंह, प्रधानाचार्य काशी प्रसाद मौर्य, गणेश देव पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed