फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   विद्यालयों में चलेगा टीकाकरण अभियान

विद्यालयों में चलेगा टीकाकरण अभियान

Mon, 05 Nov 2018 11:33 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
विद्यालयों में चलेगा टीकाकरण अभियान
सोनभद्र। छात्र-छात्राओं को निरोग रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग अब मिशन 2020 चलाएगा। विभाग ने अगले दो सालों तक खसरा तथा रुबेला को खत्म करने का लक्ष्य रखा है। इसके तहत जिले के समस्त सरकारी तथा निजी विद्यालयों में अध्ययनरत 15 वर्ष के बच्चों को 26 नवंबर से टीकाकरण किया जाएगा तथा जन जागरूकता अभियान चलेगा। साथ ही खसरा, रुबेला से बचाव के लिए पहली बार बच्चों को एक इंजेक्शन लगेगा।
विज्ञापन

वर्तमान परिवेश में खान-पान सही ढंग का न होने की वजह से अधिकांश बच्चे खसरा, रुबेला जैसी खतरनाक बीमारी की चपेट में आने लगे है। सर्वाधिक जंगली एवं पहाड़ी क्षेत्रों के बच्चें बीमारी का शिकार हो रहे है। इससे निजात दिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जागरूकता अभियान चला कर बच्चों को टीका लगाने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में आशाओं ने घर-घर जाकर 15 वर्ष के कम आयु के बच्चों की सूची तैयार करनी शुरू कर दी है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि जिले से 2020 तक खसरा और रुबेला को समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। निर्धारित समयसीमा के भीतर लक्ष्य को पूरा करने के लिए परिषदीय और निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों से मिलकर उनसे प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों को खसरा, रुबेला रोग के बारे में जानकारी देने की अपील की जा रही है। अध्यनरत 15 वर्ष तक के बच्चों को खसरा व रुबेला से बचाव का इंजेक्शन लगाया जाएगा। जरूरत के अनुसार इंजेक्शन आ गई है। कहा कि खसरा व रुबेला के प्रति बच्चों व अभिभावकों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed