{"_id":"5bd8a74fbdec22233165dbcb","slug":"51540925263-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधीक्षक पर छेडख़ानी का आरोप लगने से स्वास्थ्य सेवाएं की ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधीक्षक पर छेडख़ानी का आरोप लगने से स्वास्थ्य सेवाएं की ठप
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोरावल (सोनभद्र)। सीएचसी घोरावल के अधीक्षक के ऊपर छेड़खानी का आरोप लगने से नाराज स्वास्थ्यकर्मियों ने मंगलवार को स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर दी। स्वास्थ्य कर्मियों ने साजिश के तहत अधीक्षक के ऊपर छेड़खानी का आरोप लगाने की बात कहीं। एसडीएम ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तब जाकर स्वास्थ्य कर्मियों ने कामकाज शुुरू किया।
जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब साढ़े 12 बजे एक युवती अपने पति के साथ एंबुलेंस सीएचसी पर पहुंची थी। उस वक्त इमरजेंसी ड्यूटी में डॉ. मुन्ना प्रसाद थे। महिला ने पेट दर्द की बात बताते हुए अधीक्षक डॉ. गुरु प्रसाद मौर्या को दिखाने की बात कहीं। अधीक्षक ने उक्त महिला का उपचार किया, इसके बाद वह चली गई। सोमवार को उक्त महिला के पति ने घोरावल कोतवाली में अधीक्षक के खिलाफ पत्नी के साथ छेड़खानी करने की तहरीर दी। इसकी जानकारी होने पर मंगलवार की सुबह आठ बजे डॉक्टर, कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार कर एसडीएम को मांगपत्र सौंपने का निर्णय लिया। डॉ. गुरु प्रसाद मौर्या, डॉ. मुन्ना प्रसाद, डॉ. शिवेंद्र सिंह, डॉ. प्रशांत पाल, डॉ. आरके यादव समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने एसडीएम के कार्यालय में पहुंच कर उन्हें छेड़खानी की घटना की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पत्रक सौंपा। एसडीएम मनिकंडन ए. ने कोतवाल को बुलाकर प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया और कर्मियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। साढ़े नौ बजे स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों का उपचार शुरू किया। स्वास्थ्य कर्मियों के कामकाज ठप करने से मरीज परेशान रहे। अधीक्षक डॉ. गुरुप्रसाद मौया का कहना है कि एक झोलाछाप डॉक्टर उन्हें फंसाने की कोशिश कर रहा है। एसडीएम ने कहा कि प्रभारी निरीक्षक को जांच कर साजिश रचने वाले लोगों पर कार्रवाई करने का निर्देश दे दिया गया है।