फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बिना परमिट के परिवहन करते मिले तीन ट्रक

बिना परमिट के परिवहन करते मिले तीन ट्रक

Thu, 20 Sep 2018 11:36 PM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
बिना परमिट के परिवहन करते मिले तीन ट्रक
सोनभद्र। पुलिस द्वारा अवैध खनन/परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार की रात पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ कस्बे के समीप सदर सीओ ज्ञान प्रकाश राय ने बालू-भस्सी लदे तीन वाहनों को पकड़ लिया। सीओ की सूचना पर खनिज कर्मियों ने तीन ट्रकों पर एमएम 11 नहीं मिलने पर उन्हें सीज कर दिया। उधर, कोन थाना क्षेत्र के चाची गांव के समीप पुलिस ने बालू लदे एक ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया।
विज्ञापन

रात करीब एक बजे रामगढ़ में सीओ और पन्नूगंज थानाध्यक्ष ने ट्रकों को रोक कर प्रपत्रों की जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस ने पांच ट्रकों को रोक कर चालक आनाकानी करने लगे। सीओ ने सभी ट्रकों को थाने के समीप खड़ा करवा कर खनिज विभाग के अधिकारी को सूचना दे दी। बृहस्पतिवार की सुबह खनिज कर्मियों ने जांच किया तो गिट्टी लदे दो ट्रक चालकों के पास ही परमिट मिला। भस्सी लदे तीनों ट्रकों के पास परमिट नहीं था। पुलिस के मुताबिक बगैर परमिट के खनन करने वाले तीनों ट्रकों को सीज कर गिट्टी लदे दोनों ट्रकों को छोड़ दिया गया। उधर, चाची पुलिस चौकी अवैध बालू लदे ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ कर चौकी में ले जाकर खड़ा करा दिया। चौकी इंचार्ज ने संबंधित विभाग को सूचना दे दी है। अचानक पुलिस द्वारा अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई तेज करने से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed